चोर बोले- चुपचाप चोरी करने दो, फिर चले जाएंगे, रायपुर में घर वालों की नींद खुलते ही चाकू दिखाया, पुलिस ने रास्ते में 3 चोरों को दबोचा
The thieves said- let us steal quietly, then we will go away, in Raipur, as soon as the family members woke up, they showed the knife, the police caught 3 thieves on the way
रायपुर : रायपुर के एक घर में 3 चोर घुस गए. जब घर के मुखिया की नींद खुली तो चोरों ने उसे चाकू दिखाकर कहा कि चोरी करने दो फिर चले जाएंगे. जब घर में शोरगुल हुआ तो चोर भाग निकले. हालांकि पुलिस ने चोरों को रास्ते में दबोच लिया. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नरेन्द्र कोठले ने अपनी शिकायत में बताया कि 19-20 जून की दरमियानी रात में घर पर सो रहा था. तभी रात 1 बजे खटखटाने की आवाज आई. उसने देखा तो घर के भीतर तीन चोर घुसे हुए थे. जब उसने जोर से चिल्लाया तो चोरों ने चाकू निकाल लिया.
चोर ने कहा कि चुपचाप रहो चोरी करने आए हैं चोरी कर जाने दो. इस दौरान शोरगुल की आवाज सुनकर घर के बाकी मेंबर भी उठ गए. तभी चोर घर से भाग निकले
पुलिस ने इन तीन संदिग्ध चोरों को गोंदवारा ओवर ब्रिज के नीचे बैठे देखा. तभी घेराबंदी कर पुलिस ने पूछताछ की और सामान की जांच की तो उनके पास चाकू, कटर पेचकस और ताले तोड़ने का सामान मिला. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.
गिरफ्तार आरोपी
कार्तिक चौहान पिता नरेश चौहान (24) पता- विद्या आश्रम के पास श्याम नगर तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
अमन नगरिया पिता मनोज नगरिया (22) पता- विद्या आश्रम के पास श्याम नगर तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
दीपक साहू पिता दिनेश साहू (23) पता- विद्या आश्रम के पास श्याम नगर तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



