राजधानी में फिर चाकूबाजी, नशे में हुआ आपसी विवाद, दोस्त ने मारा चाकु, इलाज के दौरान मौत, आरोपी शुभम साहू गिरफ्तार, तलाश में जुटी पुलिस
Another stabbing incident in the capital, a drunken brawl broke out, friend stabbed him, he died during treatment, accused Shubham Sahu absconding, police on the lookout
रायपुर : रायपुर शहर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है. यह वारदात अग्रसेन चौक के पास समता कॉलोनी मंगलम भवन के सामने इलाके में हुई. जहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक इलाके में थाने में गवाही देने की बात को लेकर मोहल्ले के शुभम साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र करीब 18 साल ने पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से हमला कर दिया. मृतक गोपी निषाद पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.
इस हमले में गोपी निषाद बुरी तरह घायल हो गया. ज्यादा खुद बहने की वजह से मौत हो गई. पुलिस ने शुभम साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. मृतक की पहचान गोपी निषाद के रुप में हुई है. घटना के बाद से आरोपी शुभम साहू फरार हो गे था. पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को देवेन्द्र नगर से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आपस में पुरानी रंजिश बताई जा रही है. और नशे में हुए आपसी विवाद में शुभम ने चाकू मारा. यह घटना सुबह 9 बजे के बीच हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



