धमतरी में सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 7 फरवरी तक, रेलवे में 22 हजार पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को भी मिलेगा मौका

Applications for security guard training in Dhamtari are due by February 7th. The railways will recruit 22,000 positions, with even 10th-grade pass candidates eligible.

धमतरी में सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 7 फरवरी तक, रेलवे में 22 हजार पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को भी मिलेगा मौका

धमतरी में सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 7 फरवरी तक

धमतरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए इच्छुक आवेदक आगामी 7 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि 18 से 45 साल तक की उम्र के न्यूनतम उंचाई 5 फीट 6 इंच और कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण योग्यताधारी पुरूष आवेदक इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार वैकेंसी निकली हैं. इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था. अब इस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की तारीख जारी की गई है. उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम विभाग का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) इंजीनियरिंग 600
असिस्टेंट (ब्रिज) इंजीनियरिंग 600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग 11,000
असिस्टेंट (पी-वे) इंजीनियरिंग 300
असिस्टेंट (टीआरडी) इलेक्ट्रिकल 800
असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल 200
असिस्टेंट ऑपरेशंस इलेक्ट्रिकल 500
असिस्टेंट (टीएल एंड एसी) इलेक्ट्रिकल 500
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) मैकेनिकल 1000
प्वाइंट्समैन-बी ट्रैफिक 5,000
असिस्टेंट (एस एंड टी) एस एंड टी 1500
कुल पदों की संख्या 22000

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

शारीरिक योग्यता :

पुरुष :

  • 35 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना
  • 4 मिनट और 15 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़ना।

महिला :

  • 20 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना।
  • 5 मिनट और 40 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़ना।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 36 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर : 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

22,500 - 25,380 रुपए प्रतिमाह

कट ऑफ :

  • सामान्य : 40
  • ईडब्ल्यूएस : 40
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर ) : 30
  • एससी, एसटी : 30

इन भाषाओं में होगा एग्जाम :

  • असमिया
  • बंगाली
  • गुजराती
  • कन्नड़
  • कोंकणी
  • मलयालम
  • मणिपुरी
  • मराठी
  • ओडिया
  • पंजाबी
  • तमिल
  • तेलुगु
  • उर्दू

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल साइंस 25 25
मैथ्स 25 25
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 30
जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20 20
कुल 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB