अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल 2025 के 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सबसे ज्यादा अंक पाकर जीता गोल्ड मेडल, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव

Ayan Khwaja won the gold medal by scoring the highest marks in the 50m rifle prone event of India Open National 2025, increased the pride of Chhattisgarh

अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल 2025 के 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सबसे ज्यादा अंक पाकर जीता गोल्ड मेडल, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव

रायपुर : देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत देश मे रोशन किया. छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा सड्डू अविनाश कैपिटल होम के निवासी है जिनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में है.
अयान ख्वाजा (16 साल 10 महीना) ने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन के नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर इस मुकाम को हासिल किया है. उनके सर ने बहुत ही सिमित समय में अयान को इस प्रतियोगिता में खेलने लायक तैयार किया. महज दो महीने में लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग कम्पटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है. अयान की यह कामयाबी आने वाले युवा शूटर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन 22 राज्य शूटिंग प्रतियोगिता जूनियर मे अलमीर यूसुफ अली चिश्ती ने  मा 3-पी इवेंट दो गोल्ड दो सिल्वर पदक जीता है. अलमीर रायपुर मोवा के रहने वाले हैं. वह अब प्री नेशनल खेलने अपने सर अहमद अली चिश्ती के साथ महू मध्य प्रदेश में 1 सितंबर से होने जा रही जी.वी.मावलंकर प्री नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB