छत्तीसगढ़ में मुर्गा बनाने में देरी से भड़का पति, पत्नी पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी रंजीत सिंह गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Enraged by the delay in the preparation of a chicken dish, a husband in Chhattisgarh launched a fatal attack on his wife with a spade; she died during treatment, and the accused, Ranjeet Singh, has been arrested and jailed.
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति-पत्नी की विवाद में खाना बनाने में हुई देरी से नाराज पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई. वारदात के बाद मृतका के बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धमुड़ी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत सिंह गौड़ पिता रामलाल गौड़ उम्र 52 साल ने 3 सितंबर को अपनी पत्नी लक्ष्मणिया बाई उम्र 50 साल से खाना मांगा था. पत्नी ने बताया कि खाना अभी बन रहा है और तैयार होते ही दे देगी. लेकिन इतनी सी बात पर पति भड़क गया और खाना तैयार नहीं होने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और गाली-गलौज करते हुए पास में रखा फावड़ा उठा लिया.
पति रंजीत सिंह गौड़ ने फावड़े से पत्नी लक्ष्मणिया बाई पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन फौरन उसे खड़गवां अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन महिला को बैकुंठपुर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां से भी रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान 4 सितंबर को लक्ष्मणिया बाई की मौत हो गई.
महिला की मौत के बाद उसी रात उसके बच्चों ने खड़गवां थाना पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह गौड़ के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने नए कानून बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी को 6 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



