रक्षाबंधन से पहले भाई बना हैवान, बहन का कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पूरे परिवार में मचा हड़कंप, आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार
Before Rakshabandhan, brother became a monster, brutally killed his sister by slitting her throat with an axe, entire family was in a state of panic, accused Jaiprakash arrested
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लिपिंगी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बहन ने देर रात मोबाइल चलाने से रोका था. जिससे नाराज होकर आरोपी ने गले पर वार कर दिया. पुलिस ने आरोपी भाई जयप्रकाश मझवार को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त की रात को मुनेश्वरी मझवार उम्र 25 साल अपने बच्चों के साथ मायके आई थी. रात का खाना खाने के बाद वह जमीन पर सो रही थी. जबकि उसका बड़ा भाई जयप्रकाश मझवार उम्र 31 साल बगल में खाट पर लेटा मोबाइल चला रहा था. देर रात करीब 12:30 बजे मुनेश्वरी ने उसे टोका और मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया.
इस मामूली बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. रात करीब 1 बजे गुस्से से भरे जयप्रकाश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर सो रही बहन के गले पर वार कर दिया. बहन की मौके पर ही मौत हो गई.
सुबह जब यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. तो छोटे भाई स्मिथ मझवार ने कुन्नी चौकी में पहुंचकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
आरोपी जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उसने जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल कुल्हाड़ी (टांगी) भी जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत कत्ल का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया. आगे की कार्रवाई जारी है.
यह घटना पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता और तकनीक को लेकर लोगों की बढ़ती असहिष्णुता की भयावह तस्वीर पेश करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



