पुलिस विभाग में बड़ा घोटाला, हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, मुखबिर को आरक्षक बनाने के लिए लाखों रुपए!, फर्जी आदेश पत्र से मचा हड़कंप

Big scam in police department, serious allegations against head constable, lakhs of rupees to make informer a constable!, Fake order letter creates a stir

पुलिस विभाग में बड़ा घोटाला, हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, मुखबिर को आरक्षक बनाने के लिए लाखों रुपए!, फर्जी आदेश पत्र से मचा हड़कंप

कबीरधाम : मुखबिर को पुलिस विभाग मे आरक्षक बनाने के नाम नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कवर्धा जिले के प्रधान आरक्षक पर यह आरोप लगाया गया है. मुखबिर ने पुलिस विभाग में बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पर तीन लोगों से पुलिस विभाग मे नौकरी के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी देने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश थमा दिए गए.
पीड़ित सैनिकों ने इस बारे में सिटी कोतवाली कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई बहादुर सिंह को दी. लेकिन बदले में उन्हें धोखा मिला। अब वे इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB