नेशनल हाईवे 30 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत, एक की हालत नाजुक
A high speed Scorpio hit a tractor from behind on National Highway 30, retired principal died, one in critical condition
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिले में नेशनल हाइवे 30 पर डांडेसरा पेट्रोल पम्प के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल मोहन लाल रात्रे की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा कुरुद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम डांडेसरा के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने नाती और नातिन को उनके मामा के घर धमतरी के तेलिनसती छोड़ने गया था और वापस लौटने के दौरान बुधवार की दरम्यानी रात करीब 11 बजे के आस पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रेक्टर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वही ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर अपने उखड़ कर सड़क से दस फीट दूर जा गिरा. हादसे में स्कार्पियो सवार मोहन लाल रात्रे खिसोरा निवासी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि ड्राइवर गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल है. जिसे कुरुद के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रायपुर रेफर किया गया.
स्थानीय लोगो की माने तो स्कॉर्पियो वाहन की स्पीड काफ़ी ज्यादा थी. वहीं हादसा पेट्रोल टंकी के पास हुआ है. जहां हल्की सी टर्निंग है. ड्राइवर हाई स्पीड होने की वजह कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और धान से भरे ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी. ड्राइवर करीब एक घंटे स्टेयरिंग में फंसा रहा. जिसे कुरुद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्कार्पियो के दरवाजे को काटकर बाहर निकाला और फौरन नजदीक के कुरुद अस्पताल पहुंचाया गया.. डॉक्टरों ने घायल को रायपुर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक घायल ड्राइवर की हालात नाज़ुक बनी हुई है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



