पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी पत्नी ने 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, महिला गिरफ्तार
A woman—who had previously served time in jail in connection with the murder of her first husband—has killed a former village head (sarpanch) with whom she had been in a live-in relationship for three years; the woman has been arrested.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरंडी में पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या के मामले में SDOP अरुण नेताम ने बड़ा खुलासा कर बताया कि पति की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से की थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पत्नी की तलाश शुरू की और उसे बेडमा से गिरफ्तार कर लिया. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पूर्व सरपंच गोविंद नेताम अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.
मामले की खबर मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गई थी. जिसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया था. पुलिस ने मृतक की पत्नी भगनी नेताम की तलाश शुरू की. जिसे बेडमा में पकड़ लिया गया.
ग्रामीणों के मुताबिक भगनी नेताम पिछले करीब तीन साल से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी. आरोपी महिला शराब का सेवन करती थी. आरोपी भगनी नेताम अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वजह सहित पूरे मामले की डिटेल जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



