गैस रिफिलिंग के काले धंधा का पर्दाफाश, 41 सिलेंडर, तौल मशीनें और उपकरण बरामद, खाद्य टीम ने तीन दुकानों को किया सील, मचा हड़कंप
Black business of gas refilling exposed, 41 cylinders, weighing machines and equipment recovered, food team sealed three shops, panic ensued
बिलासपुर : खाद्य विभाग की टिम ने शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 41 गैस सिलेंडर जप्त किए हैं. टीम ने रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली बांसुरी और तौल मशीन भी जप्त किया है. गैस की कालाबाजारी करने वाले तीन दुकानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग की टीम ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ एक जांच अभियान चलाया. जांच टीम ने आशीष ट्रेडर्स, शुभम किचन केयर और आर्य फ्रिज और गैस चूल्हा रिपेयर सेंटर से कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर, 5 बंसी बांसुरी और 2 तौल मशीनें जब्त किया है. जांच टीम सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, सहायक खाद्य अधिकारी सविता शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, सहायक खाद्य अधिकारी विनीता दास, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत शामिल थे.
अभियान का मकसद घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाना है. जिन संस्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं. उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
जांच का परिणाम
कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए.
5 बंसी बांसुरी जब्त किए गए.
2 तौल मशीनें जब्त की गईं.
जब्त की गई सामग्री का विवरण
1 आशीष ट्रेडर्स (ओल्ड बस स्टैंड बिलासपुर): 10 घरेलू गैस सिलेंडर.
2 शुभम किचन केयर (कोनी): 13 घरेलू गैस सिलेंडर.
3 आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर (कोनी बिलासपुर): 18 घरेलू गैस सिलेंडर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



