24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: दो साल तक चले शादीशुदा ब्वायफ्रेंड के प्यार का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड चुलबुल ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

'Blind' murder solved within 24 hours: A two-year romance with a married boyfriend meets a gruesome end; girlfriend Chulbul strangles him to death.

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: दो साल तक चले शादीशुदा ब्वायफ्रेंड के प्यार का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड चुलबुल ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले की सीपत पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे. घटना वाले दिन दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसके बाद महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को चंद्रप्रकाश पटेल पिता स्व नानदाऊ पटेल उम्र 28 साल निवासी पटेलपारा ग्राम कौड़िया अपने घर की कोला-बाड़ी में मृत हालत में मिले थे. खबर पर सीपत थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. घटनास्थल का मुआयना जिला मुख्यालय की ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम ने भी किया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास उम्र 30 साल से अवैध संबंध थे और घटना के दिन वह मृतक के घर आई थी. शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें आरोपी ने हत्या करना कबुल कर लिया.
चुलबुल ने पुलिस को बताया कि घटना के समय मृतक शराब के नशे में था. दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई. विवाद बढ़ने पर मृतक ने उसका गला दबाने की कोशिश की. जिसके बचाव में उसने भी मृतक का गला दबा दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को कोला-बाड़ी में छोड़कर वह अपनी स्कूटी नम्बर CG18 A 2182 से मौके से फरार हो गई.
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कत्ल का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई.
चंद्रप्रकाश पटेल खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. चंद्रप्रकाश की पहले शादी हुई थी. लेकिन करीब चार महीने बाद वह पहली पत्नी से अलग हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू किया. जिससे चार बच्चे भी हैं. इसी बीच चंद्रप्रकाश के पड़ोसी गांव दर्राभाठा की एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है.
आरोपी
उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास पिता स्व चरण साद महंत उम्र 30 साल निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?