एनीकट में मिला अज्ञात युवक का शव, सीने पर गोदना, इलाके में फैली सनसनी, पहचान और जांच में जुटी पुलिस, नागरिकों से शिखाख्ती में मदद की अपील
Body of unidentified young man found in anicut; tattoo on chest; sensation in the area; police working on identification and investigation; appeal to citizens for assistance in identification.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरडोल स्थित सोन नदी एनीकट में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. खबर पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरडोल स्थित सोन नदी एनीकट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव दिखाई देने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. युवक के सीने पर गोदना से “जय श्री राम” लिखा हुआ है. जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.
फिलहाल मरवाही पुलिस मौत की वजह का पता लगाने और मृतक की शिनाख्त के लिए जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि अगर मृतक के बारे में किसी तरह की जानकारी हो तो फौरन पुलिस को खबर करें. ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



