सट्टेबाजों की धरपकड़, ऑनलाइन सट्टेबाजी खिलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, IPL पर दांव लगाते दो सटोरिये फिर गिरफ्तार
Bookies arrested, police crackdown on online betting, two bookies betting on IPL arrested again
सक्ती : सक्ती जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है. आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल के चलते सट्टेबाजी का कारोबार जोरों पर है. और सटोरिये इसमें सक्रिय रुप से शामिल हैं. इसे रोकने के लिए सक्ती पुलिस सतर्कता बरत रही है. इसी कड़ी पुलिस को खबर मिली कि सक्ती के वार्ड नंबर 10, अखराभांठा में हुलास देवांगन मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है. इस पर पुलिस टीम ने फौरन दबिश दी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.
पुलिस ने हुलास देवांगन को सट्टा खेलते हुए और प्रियांशु अग्रवाल को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई.
सक्ती नगर में आईपीएल शुरु होने के बाद यह चौथी कार्रवाई है. जिसे एसडीओपी मनीष कुंवर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. मुखबिरों की मदद से नियमित रुप से कार्रवाई कर रही है.
पूछताछ के दौरान हुलास देवांगन ने बताया कि वह वार्ड नंबर 7 के निवासी प्रियांशु अग्रवाल की आईडी का उपयोग कर सट्टा खेल रहा था. इसके आधार पर पुलिस ने नारायण सादर रोड, वंदना मोड़ के पास घेराबंदी कर प्रियांशु अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया.पूछताछ में उसने आईडी बेचने बल्कि सट्टा खिलाने की बात भी कबूल की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया और उन्हें अदालत में पेश कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



