VIP रोड बिल्डिंग हादसे में मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, दो स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र, CM ने दी बधाई
CM Sai expressed grief over the death of workers in VIP road building accident, two health centers got National Quality Certificate, CM congratulated
VIP रोड बिल्डिंग हादसे में मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक
रायपुर : राजधानी रायपुर के VIP रोड में वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, दो लोगों की हालत नाजुक है, वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत पर सीएम साय ने शोक व्यक्त किया.
CM ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 2 लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत और बचाव काम के लिए जरुरी निर्देश दिए हैं. घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है और हालात पर लगातार निगरानी भी की जा रही है. ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
दो स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र, CM ने दी बधाई
रायपुर : बलरामपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीपाडीह कला व आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवली को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी.
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य लगातार जारी है. उन्होंने भरोसा जताया कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा किए गए परीक्षण एवं मूल्यांकन में डीपाडीह कला को 92.80 व केवली को 90.72 प्रतिशत अंक मिला है. राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओ और संतुष्टि स्तर का कई तरह के मानकों पर परीक्षण किया जाता है. इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों का अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विस, क्लीनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कण्ट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल होते हैं. इन मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



