15 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, सब कुछ मिल बांट कर चल रहा -भूपेश बघेल
District Congress Committee staged a sit-in protest over 15-point demands, raised slogans against the government, everything is going on through sharing - Bhupesh Baghel
15 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधायक की अगुआई में 15 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया. साथ ही रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.
धरना सभा के दौरान कांग्रेसियो ने राज्य सरकार द्वारा जिले की उपेक्षा करने कर आरोप लगाया. विधायक व्यास कश्यप ने बजट में शामिल होने के बाद भी उपेक्षा करते हुए कोई कार्य शुरु नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने नैला ओवर ब्रिज और गेमन पूल जैसे बड़े काम की बजट में स्वीकृत होने के बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं देने का आरोप लगाया. साथ ही मांगो को लेकर आगे और भी बड़ा आंदोलन करने की बात कही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सब कुछ मिल बांट कर चल रहा -भूपेश बघेल
रायपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मोवा फ्लाईओवर ब्रिज कुछ ही दिन पहले रिपेयरिंग के नाम पर बंद किए जाने के बाद एक ही दिन में डामरीकरण की परत उखड़ जाने पर ट्वीट किया है.
उन्होंने कहा कि लगातार यह साफ हो रहा है कि अरुण साव भ्रष्ट है. अभी आपने देखा होगा कि राजधानी के मोवा ओवरब्रिज को 5-6 दिन के लिए बंद कर दिया गया था. बताया गया था कि इसकी मरम्मत की जा रही है. डामरीकरण हुआ और अगले ही दिन सड़क उखड़ गई. ये उसी PWD विभाग का कारनामा है. जिसके अंतर्गत ऐसे ही एक भ्रष्टाचार की खबर उजागर करने पर पत्रकार स्व मुकेश चंद्राकर जी की हत्या की गई. इसी PWD विभाग ने आचार संहिता में बिना टेंडर के पुल बनवा दिया और इस भ्रष्टाचार को जब विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा जी ने उजागर किया तो उनके घर ED भेज दी गई. उप-मुख्यमंत्री अरुण साव जी इस विभाग के मंत्री हैं. न जांच होती है और न कार्रवाई होती है. इसका मतलब है कि सब कुछ "मिल-बाँटकर" चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



