सड़क में कार खड़ी कर बोनट में केक काट मनाया जन्मदिन, पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, मारुति स्विफ्ट जप्त

Celebrated birthday by parking car on the road and cutting cake on the bonnet, police arrested 7 people including the birthday boy, Maruti Swift seized.

सड़क में कार खड़ी कर बोनट में केक काट मनाया जन्मदिन, पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, मारुति स्विफ्ट जप्त

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ जिला खड़गवां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने सड़क पर आतिशबाजी करते हुए कार की बोनट पर जन्मदिन का केक काटा. पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर 2025 को एक व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हुआ. जिसमें अटल चौक खड़गवां में सड़क पर कार खड़ी कर युवकों द्वारा आतिशबाजी करते हुए कार की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाने का नजारा दिखाई दे रहा था.
इस खबर पर थाना खड़गवां पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें पता चला कि 27 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8 बजे संग्राम गुप्ता निवासी खड़गवां ने अपने साथियों के साथ बिलासपुर-चिरमिरी स्टेट हाईवे पर सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार CG 16 CQ 0865 खड़ी कर सार्वजनिक स्थान पर आतिशबाजी करते हुए जन्मदिन मनाया था.
इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई.
पुलिस ने आरोपी संग्राम गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता निवासी खड़गवां के खिलाफ अपराध क्रमांक 223/25 धारा 288, 285, 190 बी.एन.एस. एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117, 122 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया.
पूछताछ में संग्राम गुप्ता ने अपने साथियों प्रकाश सिंह कुशवाहा, नियाज खान, सद्दाम अहमद, माखनलाल और राहुल विश्वकर्मा (सभी निवासी खड़गवां) के साथ मिलकर सड़क पर आतिशबाजी और केक काटने की बात कबूल की. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार मारुति स्विफ्ट CG16 CQ 0865 को दस्तावेज सहित 29 अक्टूबर 2025 को जप्त कर लिया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t