रकम दोगुनी करने व 12% ब्याज देने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी संजीत अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested Sanjeet Agarwal, the accused who cheated people of lakhs of rupees by promising to double the amount and give 12% interest
सूरजपुर : रकम दोगुनी करने और हर माह 12 प्रतिशत ब्याज देने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. सूरजपुर पुलिस ने बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी संजीत अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी भैयाथान रोड, सूरजपुर को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय एक निवासी ने थाना सूरजपुर में 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजीत अग्रवाल के द्वारा शुभ निवेश कोचिंग सेन्टर चलाने के दौरान माह अप्रैल-मई 2024 में यह स्टॉक मार्केट का क्लास करता था. इसी दौरान संजीत अग्रवाल द्वारा इसे झांसा दिया कि 10 लाख रुपये लगाने पर हर महीने 12 प्रतिशत की दर से ब्याज राशि दिया जाएगा और आखिर में मूल रकम वापस कर दिया जाएगा. जिसके झांसे में आकर यह 12 अप्रैल 2024 को अपने एसबीआई खाता से संजीत अग्रवाल के खाता 10 लाख रुपये दिया.
इसके कुछ दिन बाद फिर 90 दिन में रकम दुगुना करने का झांसा दिया गया. जिस कारण यह पुनः 11 लाख रूपये संजीत अग्रवाल के खाता में दिया इसके बदले में संजीत अग्रवाल के द्वारा इसे अपने बैक खाता का एक 10 लाख और एक 11 लाख रुपये का चेक दिया. 90 दिन की अवधि पूरी होने पर जब यह संजीत से पैसा की मांग किया तो यह बार-बार टाल मटोल करने लगा और इसके बाद संजीत अग्रवाल अपने मोबाइल फोन को बंद कर फरार गया.
संजीत अग्रवाल अपना कोचिंग सेन्टर को भी बंद कर दिया. संजीत अग्रवाल के द्वारा 12 प्रतिशत ब्याज प्रति माह व रकम दोगुना करने का झांसा देकर कुल 21 लाख रुपये का ठगी किया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 365/25 धारा 420 भादसं. के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान सबूत इकठ्ठा कर बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी संजीत अग्रवाल पिता कन्हैयालाल अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी भैयाथान रोड सूरजपुर को पकड़ा.
पूछताछ पर आरोपी ने धोखाधड़ी को अंजाम देना कबूल किया. जिसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है. मामले के आरोपी के खिलाफ पूर्व में 40 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी करने का भी जुर्म दर्ज हो चुका है.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई अश्विनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत, आरक्षक रविराज पाण्डेय, दशरथ राम, सोनू सिंह सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



