जनगणना दल पर फिर हमला, कोटवार की बेरहमी से पिटाई, सरपंच पति ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर मचाया कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Census team attacked again, Kotwar brutally beaten, Sarpanch's husband along with son and nephew created chaos, police engaged in investigation

जनगणना दल पर फिर हमला, कोटवार की बेरहमी से पिटाई, सरपंच पति ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर मचाया कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर  जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बिल्हा क्षेत्र की घटना के बाद अब तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरीकला में जनगणना कार्य के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला होने का फिर नया मामला सामने आया है. इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और मैदानी अमले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ जनगणना काम के तहत “गुरुजी” (शिक्षक) के साथ कोटवार नकुल दास गांव में सर्वे के लिए पहुंचे. इसी दौरान सरपंच पति शत्रुघन सूर्यवंशी अपने बेटे और भतीजे के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद करते हुए कोटवार के साथ जमकर मारपीट की. चश्मदीदों के मुताबिक आरोपियों ने कोटवार को बेरहमी से पीटा. जिससे वह घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बाद पीड़ित कोटवार नकुल दास ने सकरी थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. बावजूद इसके खबर लिखे जाने तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.।यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि सरकारी कार्य में सीधा हस्तक्षेप और शासन-प्रशासन के अधिकारों को चुनौती देने जैसा है. जनगणना जैसे अहम राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ यदि इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो यह काम बाधित होना तय है. इससे न सिर्फ शासन की योजनाओं पर असर पड़ेगा. बल्कि मैदानी कर्मचारियों का मनोबल भी टूटेगा.
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आरोपियों के खिलाफ फौरन कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी काम में बाधा डालने का हिम्मत न कर सके. साथ ही जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है.
अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है. अगर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई. तो ऐसे घटनाक्रम आगे भी दोहराए जा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t