मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, CM आज दिल्ली प्रवास पर
Chief Minister Vishnu Dev Sai performed Bhoomi Pujan and inauguration of development works worth 209 crores in Navagarh, CM is on Delhi visit today
बेमेतरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपये के 74 कई विकास कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में 10-10 लाख रुपये की सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे.
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वहां विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपीं. मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
समारोह में विधायक किरण सिंह देव, पुन्नूलाल मोहले, दीपक साहू, ईश्वर साहू, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 दिसम्बर रविवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे.



