CG में दिल दहला देने वाली वारदात, राशन लेने गई सात साल की बच्ची लापता, तीन दिन बाद पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान
A chilling incident in Chhattisgarh: a seven-year-old girl who went to collect rations went missing; her body was found three days later behind a poultry farm, bearing signs of injury.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. पिछले तीन दिनों से लापता चल रही सात साल की मासूम भव्या जोशी का शव मिला है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बच्ची का शव उसी परिसर के पीछे मिला। जहां उसका परिवार रहता था. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची की मौत किन हालात में हुई, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पोल्ट्री फार्म में रहकर कर रहे थे जीवनयापन
मिली जानकारी के मुताबिक जिला सक्ती के ग्राम फगुरम निवासी प्रकाश जोशी करीब 4 महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में रजगामार आए थे. वे यहां करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर अपना जीवनयापन कर रहे थे.
19 अक्टूबर को हुई थी लापता
परिजनों ने बताया कि 19 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रकाश जोशी ने अपनी 7 सक की बेटी भव्या को पास की ही एक राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब भव्या घर वापस नहीं लौटी. तो परिजनों की बेचौनी बढ़ गई. उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की. लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परेशान परिजनों ने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचकर बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी दौरान गुरूवार को पोल्ट्री फार्म से करीब 300 मीटर दूर जंगल में नाले के किनारे बच्ची का शव मिला. बच्ची के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं. घटनास्थल से कपड़े और जूते मिले हैं. जिन्हें जांच के लिहाज से अहम सबूत माना जा रहा है. हालांकि, ये कपड़े और जूते किसके हैं और घटना से इनका क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
वहीं, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है. पूरे इलाके की निगाहें अब पुलिस की जांच और अगले आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई हैं.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



