मोमोस खाकर साइकिल से घर लौट रहे नाबालिग पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस, दोनों आरोपियों की तलाश जारी

A minor returning home on a bicycle after eating momos was attacked by two unidentified individuals on a motorcycle; the police have launched an investigation and are actively searching for the two suspects.

मोमोस खाकर साइकिल से घर लौट रहे नाबालिग पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस, दोनों आरोपियों की तलाश जारी

राजनांदगांव/डोंगरगांव : डोंगरगांव नगर के सेवतापारा-जामसरार रोड पर ग्राम पटेल शेखर यादव के घर के आसपास पास एक नाबालिग लड़के पर नुकीली वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर की रात 7 बजे सेवतापारा निवासी नाबालिग लड़का पुराना बस स्टैंड से मोमोस खाकर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान काले रंग की मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने ग्राम पटेल के घर के आस पास उसे रोक लिया.
आरोप है कि पीछे बैठे व्यक्ति ने नुकीली वस्तु से नाबालिग लड़के की बाईं कोहनी पर वार किया और उसे शिकायत करने की बात को लेकर धमकाया. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने पिता ओमप्रकाश को घटना की जानकारी दी और बाद में परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई.
थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे. घटना स्थल के आसपास अवैध कारोबार की शिकायत मिली है. इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb