राजिम में 6 फरवरी को 200 जोड़े का होगा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 31 जनवरी तक आवेदन का मिलेगा मौका
Chief Minister's mass marriage ceremony for 200 couples will be organised in Rajim on February 6. Opportunity to apply will be available till January 31.
गरियाबंद/राजिम : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन आगामी 6 फरवरी 2026 को राजिम कुंभ (कल्प) नवीन मेला स्थल, चौबेबांधा में अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा. इस आयोजन में करीब 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा. जिन माता-पिता को अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों का सामूहिक विवाह कराना है. वे संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों और परियोजना कार्यालय में 31 जनवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. निर्धारित तारिख और समय के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
इस योजना के तहत कन्या को मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत जारी राशन कार्डधारी परिवार का होना चाहिए. साथ ही बीपीएल के अतिरिक्त अन्य कार्डधारी भी पात्र होंगे.
कन्या की उम्र 18 साल से ज्यादा और वर की उम्र 21 साल से ज्यादा होना जरुरी है.
आयु सत्यापन के लिए वर-वधु की शैक्षणिक अंकसूची पेश करना जरुरी है.
कन्या एवं उसके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना जरुरी है.
विवाह के लिए वर-वधु के माता-पिता की सहमति भी जरुरी है.
विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.
योजना अंतर्गत वधु को 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा 7 हजार रुपये की श्रृंगार सामग्री और 8 हजार रुपये विवाह आयोजन मंडप आदि मदों में व्यय किया जाएगा. चेक का वितरण विवाह स्थल में ही किया जाएगा. जिसके लिए वधु को अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी. जिससे चेक तैयार करने और वितरण में सुविधा होगी.
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दिव्यांग कन्या को समाज कल्याण विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग से भी लाभ प्रदान किया जाएगा. अंतरजातीय विवाह के मामलों में अतिरिक्त लाभ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



