मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से छात्र के गाल कटे, 34 टांके लगे, रायपुर में महिला का भी होंठ-अंगूठा कटा, भिलाई में मजदूर के गले पर चोट
On Makar Sankranti, a student's cheek was cut by Chinese thread, requiring 34 stitches. In Raipur, a woman also suffered a cut on her lip and thumb. In Bhilai, a laborer suffered a neck injury.
दुर्ग : भिलाई में मकर संक्रांति का त्योहार एक बार फिर चाइनीज मांझे की वजह से मातम में बदल गया. पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे धारदार चाइनीज मांझे ने एक ठेका श्रमिक की जान लगभग खतरे में डाल दी. यह हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद असलम उम्र 42 साल निवासी चांदनी चौक, कोहका, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत है. मकर संक्रांति के दिन काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे. हवा में उड़ता तेज धार वाला मांझा अचानक असलम के गले में उलझ गया.
मांझा गले में फंसते ही असलम संतुलन खो बैठा और साइकिल से गिर पड़ा. धारदार मांझे की वजह से उसके गले में गहरा घाव हो गया. चश्म्दीदों के मुताबिक चोट इतनी गंभीर थी कि कुछ ही सेकंड में खून बहने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक लेकिन खतरे से बाहर बताई है.
हादसे के बाद चाइनीज मांझे से हुए हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल जारी है. यह दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और राहगीरों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है.
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हर साल मकर संक्रांति के आसपास ऐसी घटनाएं सामने आना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. जिस पर अब ठोस कदम उठाना बेहद जरुरी हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर में महिला का भी होंठ-अंगूठा कटा
रायपुर : रायपुर के पंडरी एक्सप्रेस-वे पर छात्र संकल्प द्विवेदी अपनी बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान चलती गाड़ी में अचानक चाइनीज मांझा सीधे उसके चेहरे में फंस गया. गाल गहराई तक कट गए और वह लहूलुहान हो गया. हादसे में उसकी बहन के हाथ भी कट गए. डॉक्टरों के मुताबिक घाव के निशान स्थायी रह सकते हैं. इसलिए प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी गई है.
इसी तरह रविवार शाम रायपुर के लाखेनगर इलाके में पैदल मंदिर जा रही नेहा यादव के चेहरे में भी मांझा फंस गया. मांझा हटाने की कोशिश में उनके होंठ और अंगूठे में गहरे कट लग गए. हालत इतनी नाजुक थी कि 10 टांके लगाने पड़े.
गौरतलब है कि 27 दिसंबर को रायपुर नगर निगम की टीम ने शहर की कई दुकानों में छापेमारी कर कई किलो चाइनीज मांझा जब्त किया था. इसके बावजूद मकर संक्रांति पर फिर हादसे सामने आ गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



