रायपुर के न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के खाने में मिला कॉकरोच, किचन में बासी मटन और चिकन, सोशल मीडिया जमकर हो रहा वायरल

Cockroach found in food at Raipur's New Ashoka Biryani restaurant, stale mutton and chicken found in the kitchen, social media is going viral

रायपुर के न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के खाने में मिला कॉकरोच, किचन में बासी मटन और चिकन, सोशल मीडिया जमकर हो रहा वायरल

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित न्यू अशोक बिरयानी रेस्टोरेंट में लापरवाही का मामला सामने आया है. ग्राहक ने बिरयानी ऑडर किया था. उसमें से कुछ हिस्सा उसने खा भी लिया था. इसके बाद उसे प्लेट में कॉकरोच दिखा. जिसके बाद ग्राहक ने खाने के साथ उसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. जो कि अब वायरल हो रहा है.
बता दें कि महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए बिरयानी में कॉकरोच निकला है. जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस घटना को लेकर होटल के मैनेजर ने सफाई दी है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कॉकरोच निकलना आम बात है.
खाने में कॉकरोच मिलने से गुस्साएं ग्राहक ने मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्राहक ने रेस्टोरेंट के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान किचन में बासी मटन और चिकन के होने की बात भी सामने आई है. इसके अलावा प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे पाए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI