श्मशान घाट में दिखा 7 फीट लंबा अजगर सांप, बना अफरा-तफरी का माहौल, जग्गू ढीमर ने किया कामयाब रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

A 7 feet long python snake was seen in the crematorium, creating panic, Jaggu Dhimar did a successful rescue, people breathed a sigh of relief

श्मशान घाट में दिखा 7 फीट लंबा अजगर सांप, बना अफरा-तफरी का माहौल, जग्गू ढीमर ने किया कामयाब रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

बालोद : बालोद शहर के श्मशान घाट में करीब 7 फीट लंबा विशाल अजगर सांप निकलने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. अजगर को देख लोग घबरा गए और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
स्थानीय निवासी जग्गू ढीमर ने मौके पर पहुंचकर साहस दिखाया और बिना देरी के अजगर का कामयाब रेस्क्यू किया. उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़कर उसे शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया. उनकी इस तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली.
गौरतलब है कि अजगर जहरीला नहीं होता है. लेकिन इसका आकार और वजन इसे खतरनाक बना सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों के सिमटने से इस तरह के वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों में नजर आने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI