पंचायत चुनाव से पहले गुंडा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्यवाही, धमतरी जिले के तीन आदतन अपराधियों को किया गया 1 साल के लिए जिला बदर

Continuous action against goons and miscreants before Panchayat elections, three habitual criminals of Dhamtari district were banished from the district for 1 year

पंचायत चुनाव से पहले गुंडा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्यवाही, धमतरी जिले के तीन आदतन अपराधियों को किया गया 1 साल के लिए जिला बदर

धमतरी : पंचायत चुनाव के पहले ही चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने बदमाशों पर की जा रही लगातार कार्यवाही की रही है. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी सुश्री नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है.
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के 3 बदमाशों को आगामी 1 साल के लिए जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया है.
जिला बदर किये गए बदमाशों का नाम
01 वेदप्रकाश उपाध्याय पिता शंकर लाल उपाध्याय उम्र 29 साल, साकीन महिला सागर वार्ड धमतरी
02 हितेश नेताम पिता स्व.शंकर लाल नेताम,उम्र 23 साल, साकिन मकेश्वर वार्ड
03 मुकेश सोनकर पिता राधेश्याम सोनकर उम्र 22 वर्ष साकिन विन्ध्यवासिनी वार्ड धमतरी,थाना-सिटी कोतवाली धमतरी,
 जिला दण्डाधिकारी सुश्री नम्रता गांधी द्वारा उक्त तीनों बदमाशों को उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं एक साल की कालावधि के पहले सक्षम न्यायालय की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करने के आदेश दिये गये हैं.
उक्त आदेश का पालन नहीं करने पर उसे वैधानिक कार्यवाही कर/बल पूर्वक उपरोक्त जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं. अगर इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ छग राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी.
वर्ष 2024 में अभी तक कुल जिला दंडाधिकारी के समक्ष 15 गुंडा बदमाशों के खिलाफ जिला बदर के लिए मामला पेश किया गया. जिसमें से अब तक कुल 10 बदमाशों पर जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है. बाकी के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI