छात्रावास से 7 दिसंबर से छात्रा हेमलता लापता, लोधी समाज के लोगों ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन

Student Hemalata missing from hostel since 7 December, people of Lodhi community submitted memorandum to SP under the leadership of former MLA Vikas Upadhyay

छात्रावास से 7 दिसंबर से छात्रा हेमलता लापता, लोधी समाज के लोगों ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन

रायपुर : ग्राम मुड़िया, पोस्ट मुडिया मुहारा, डोंगरगढ़ निवासी लोधी समाज की छात्रा कुमारी हेमलता वर्मा 7 दिसंबर 2024 से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्रावास से लापता है. छात्रावास में और बिस्तर में पता करने के बाद भी हेमलता वर्मा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. जिला प्रशासन द्वारा भीअब तक सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है और नहीं किसी तरह से कोई जानकारी नहीं मिल रही है.
इस मामले में अनिष्ट की आशंका से आज छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के सदस्य और पदाधिकारी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा और गिरिश दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह को उनके कार्यालय में वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया.
हेमलता छात्रा के पिता भोजराम वर्मा द्वारा मामले का विस्तार से उल्लेख किया गया. इस पर डॉ सिंह ने साइबर सेल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
इस मामले में चर्चा करते हुए पंकज शर्मा ने रायपुर में कानून व्यवस्था की हालत पर चिंता प्रकट की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आसपास के इलाकों में छानबीन का अनुरोध किया गया. साथ ही विकास उपाध्याय ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाने बनाते हुए मामले के जल्द निराकारण के लिए अनुरोध किया.
इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के गणमान्य पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण जंघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बिष्णु लोधी, प्रदेश सचिव बंधु जंघेल, भगवती जंघेल, डॉ अशोक कुमार वर्मा सहित छात्रा के पिता भोजराम वर्मा, होम लाल वर्मा और छात्रा के अन्य परिजन भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI