कई पदों पर 20 जनवरी तक संविदा भर्तियां, आंगनबाड़ी सहायिका का मौका, तहसीलदार, से आरआई, क्लर्क तक होगी 4230 नियुक्ति
Contract recruitment for several posts till January 20, opportunity for Anganwadi assistant, 4230 appointments from Tehsildar to RI, Clerk
कई पदों पर 20 जनवरी तक संविदा भर्तियां
जगदलपुर : जगदलपुर जिले की शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आख़री तारीख 20 जनवरी 2026 तय की गई है. यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी.
इसमें परामर्शदाता, स्टोर कीपर सह लेखापाल, पैरामेडिकल स्टाफ, पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक, कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक और सहायक सह रात्रि चौकीदार जैसे विभिन्न संविदा पद शामिल हैं.
इन संविदा पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के मुताबिक 7,944 रुपये से लेकर 23,170 रुपये तक का एकमुश्त मासिक वेतन दिया जाएगा. परामर्शदाता (काउंसलर) के दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी चयनित अभ्यर्थियों को 23,170 रुपये का सर्वाधिक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा. कार्यालयीन व्यवस्था के लिए स्टोर कीपर सह लेखापाल के एक पद पर भी भर्ती होगी. जिसके लिए 18,536 रुपये का वेतन निर्धारित है.
स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ के तीन पदों को भरा जाएगा. जिनका मासिक वेतन 11,916 रुपये होगा. इसके अलावा बच्चों के शारीरिक और रचनात्मक विकास के लिए पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक के चार पद और कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक के दो पद शामिल हैं. इन दोनों ही पदों के लिए 10,000 रुपये का एकमुश्त मानदेय तय किया गया है. वहीं, सुरक्षा और सहायता कार्यों के लिए सहायक सह रात्रि चौकीदार का भी एक पद रिक्त है. जिस पर 7,944 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा.
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना जरुरी है. जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र पेश करना होगा. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसमें शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों को 70% अधिभार दिया जाएगा. जबकि अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं.
आयु सीमा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. राज्य शासन के नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी रखा गया है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह विशेष ध्यान रखना होगा कि विभाग द्वारा आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सिर्फ पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर के पते पर भेजे जा सकते हैं. किसी भी अधूरे या देरी से मिलने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन का प्रारुप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in/ पर देखा जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
8वीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती
दंतेवाड़ा जिला में बचेली के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. निम्नलिखित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद रिक्त हैं:
ग्राम मोलसनार (हुंगापारा), ग्राम गंजेनार (पाण्डुपारा) इन पदों पर नियुक्ति विभागीय नियमों और चयन प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा पास होना जरुरी है. आवेदिका की आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 44 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन शुरू होने की तारीख 6 जनवरी 2026 और आवेदन की आख़री तारीख 12 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक है.
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन दो माध्यमों से जमा कर सकते हैं. खुद उपस्थित होकर: कार्यालय में जाकर अपना आवेदन जमा करें या पंजीकृत डाक के जरिए बंद लिफाफे में आवेदन भेजें. पता: कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, बचेली.
ध्यान रखें कि निर्धारित समय और तारीख के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. आवेदन पत्र का प्रारूप और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय के दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, बचेली से संपर्क कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
तहसीलदार, नायब तहसीलदार से आरआई, क्लर्क तक होगी 4230 नियुक्ति
रायपुर : राजस्व विभाग में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ ही राजस्व निरीक्षक, क्लर्क करीब 4230 पदों पर भर्ती होगी. छत्तीसगढ़ में 30 नई तहसील न्यायालय का गठन किया गया है. जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा तेजी से हो इसके तहत राज्य में 30 नए तहसीलदार बहाल किए जाएंगे. इसी तरह राज्य सरकार 15 नायब तहसीलदार के नए पदों को सृजित किया जा रहा है और इसके लिए भी बहाली की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व निरीक्षक के 1090 पद स्वीकृत हैं. जिसमें से 697 पद भरे हैं और 393 पद खाली है. इस पर भी कार्रवाई जल्द की जाएगी. इसी तरह पटवारी के 5792 पद स्वीकृत है. जिसमें से 4881 पद भरे हैं और 911 पद खाली है. इसे लेकर भी प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी. कलेक्टर कार्यालय में राजस्व भूमि सुधार का काम देखने के लिए भी बहाली की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. जिला प्रशासन अंतर्गत लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी के 6752 पद स्वीकृत है. जिसमें से 3871 पद भरे है एवं 2881 पद रिक्त है. इसको लेकर भी काम किया जा रहा है और जल्द ही बहाली की पूरी प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



