बाल नहीं काटने पर नाई के मर्डर की प्लानिंग, मुंह पर कपड़ा बांधकर चाकू से हमला, ICU में भर्ती, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
A barber was allegedly murdered for refusing to cut his hair. He was attacked with a knife after tying a cloth over his mouth. He was admitted to the ICU. Three accused, including a minor, were arrested.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता-जागता उदाहरण दुर्ग जिले से सामने आया है. यहां नाबालिग सहित तीन युवकों ने एक नाई को सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि उसने बाल काटने से मना कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में 4 जनवरी की रात एक नाबालिग बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून पहुंचा था. जहां संचालक किसी दूसरे का बाल काट रहा था. उसने नाबालिग को अभी बाल नहीं काट सकता कहा. इसी बात से नाराज युवक ने सैलून संचालक के मर्डर की प्लानिंग कर डाली.
जब सैलून संचालक पूनाराम सेन दुकान बंद कर घर जा रहा था. तभी नाबालिग ने अपने साथियों संग मिलकर मुंह पर कपड़ा बांधकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि इस हमले में उसकी जान बच गई. वह अभी ICU में भर्ती है.
पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन रविवार 4 जनवरी को वह दिन में बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून गया था. जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला।
पूनाराम दूसरे का बाल काट रहा था. इसलिए उसने नाबालिग का बाल काटने से मना कर दिया।.इसी बात को लेकर नाबालिग ने विवाद करना शुरु कर दिया. दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई. बाद में नाबालिग वहां से चला गया और अपने दोस्त शेख साहिल को घटना की जानकारी दी. इसके बाद शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया.
दोस्त ने ही दिया नाबालिग को चाकू, स्कूटी पर बैठाकर ले गया था. नाबालिग के दोस्त शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू दिया. इस दौरान निकेश भी साथ में मौजूद था. तीनों ने सेलून संचालक की हत्या की योजना बनाई और शेख साहिल ने अपने स्कूटी नम्बर CG07 CZ 2805 को चलाते हुये नाबालिग को पीछे बैठाकर ले गए. शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर दिया.
वारदात के बाद शेख और नाबालिग फरार हो गए थे. जिन्हें 7 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि इस हाईप्रोफाइल चाकूबाजी मामले में पुलिस के आला अफसरों की भी नजर थी. जानकारी के मुताबिक, जिस पर हमला हुआ वो एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है. यही वजह है कि वारदात के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी रात में घटना स्थल पहुंचे थे.
इस मामले में थाना छावनी में धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई थी. अपचारी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार
शेख साहिल (उम्र 22 साल), खुर्सीपार, दुर्ग
निकेश सेन उर्फ लव (उम्र 27 साल), निवासी उड़िया मोहल्ला
नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



