पूर्व सरपंच पति ने शराब पिलाकर काटा दूसरी पत्नी का गला, अफेयर के शक में धड़ से सिर अलग कर फेंकी लाश, 6 दिन बाद मिला शव, आरोपी लक्ष्मण गिरफ्तार
Husband of a former Sarpanch slit his second wife's throat after plying her with alcohol; suspecting an affair, he beheaded her and dumped the body. The corpse was found six days later, and the accused, Laxman, has been arrested.
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी. पति ने पहले उसे शराब पिलाई फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर गला धड़ से अलग कर दिया. शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया. महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा. जब शव सड़ने लगा. उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. आरोपी फरार था जिसे गांव में ही जाकर हिरासत में लिया गया है. फिलहाल जांच जारी है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला झुमकी कुंजाम उम्र 35 साल अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ उम्र 36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे. आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है. पुलिस की मानें तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.
17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ. आरोपी शराब के नशे में था. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया. गला धड़ से अलग कर दिया. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. जब लाश सड़ गई थी, कीड़े पड़े और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घर के पीछे महिला का शव बरामद किया गया. पुलिस अफसरों का कहना है कि पति वारदात के बाद से फरार था. उसकी तलाश जारी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया. क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. वहीं ASP आरके बर्मन ने कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है. मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



