क्राइम ब्रांच की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायपुर में बैठकर विदेश में ठगी, 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सुपरवाईजर समेत 42 अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठग गिरफ्तार

Crime Branch's biggest action: 3 fake call centers busted, 42 international cyber fraudsters arrested, including a supervisor, for allegedly conspiring to defraud foreign countries from Raipur.

क्राइम ब्रांच की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायपुर में बैठकर विदेश में ठगी, 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सुपरवाईजर समेत 42 अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठग गिरफ्तार

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. तीनों कॉल सेंटर में 3 सुपरवाईजर थे, रोहित यादव, गौरव यादव और सौरभ सिंह कॉल सेंटर का संचालन करते है. हर कॉल सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति होती है. जिनको 15,000/- रूपये मासिक वेतन और कमीशन पर रखा जाता है. कर्मचारी यूएसए. में कॉल करते है और बैंक लोन/सिबील सुधार/फ्रॉड ट्रांजक्शन के लिये कॉल करते हैं और इन सभी सुधार कार्य के लिए कंपनी द्वारा बैंक में रकम जमा करना बताते हैं. उक्त रकम को वापस गिफ्ट कार्ड के जरिए भारतीय मुद्रा में बदलकर विदेश में बैठे नागरिकों से ठगी करते हैं. सुपरवाईजरों को इसके लिये 30,000/- रूपये मासिक वेतन और ठगी हुई मुद्रा का 2% कमीशन मिलता है.
मिली जानकारी के मुताबिक विदेशों में जो बैंक है वे छोटी रकम की शिकायत या चेक लगने पर फौरन रकम खाता धारक के खाता में डाल देते हैं. 48 घंटे के बाद जांच करते हैं. जांच के बाद धोखाधड़ी मालुम होने पर खाता धारक से रकम वापस ले लेते हैं. इसी जानकारी का फायदा उठाकर आरोपियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित कर विदेशों में ठगी की जा रहीं थी.
प्रथम चरण (डेटा प्राप्त कर कॉल करना) - कॉलिंग ग्रुप 
सबसे पहले कंपनी के कर्मचारियों द्वारा व्हाट्सएप/टेलीग्राम मेल ग्रुप के जरिए अमेरिका में बैंकों में लोन एप्लाई करने वाले व्यक्तियों का डेटा हासिल कर उन्हें लोन लेने के लिये कॉलिंग एप के जरिए विदेशों में कॉल किया जाता था. जो बाते बोलनी थी वह अंग्रेजी में स्क्रीन में लिखी रहती थी. जैसे ही व्यक्ति लोन लेने के लिये तैयार होता था वहां से इनकी प्लान शुरू होती थी.
द्वितीय चरण (लोन लेने वाले व्यक्ति को सिबील खराब होने और सुधारने का आश्वासन देना)
डिपॉजिट ग्रुप - इस चरण में जैसे ही व्यक्ति लोन के लिये बात करता उससे बैंक अकाउंट का पूरा डिटेल लेकर अपने कंपनी के ग्रुप में कॉल सेंटर के कर्मचारी डाल देते थे. ग्रुप के अन्य व्यक्ति डेटा चेक कर लोन लेने वाले व्यक्ति को उसकी डिटेल बताते थे और सिबील सुधारने का आश्वासन देते थे और कुछ देर बाद वापस कॉल करने बोलते थे. व्यक्ति से मिले डेटा को कंपनी का सुपरवाईजर अपने उपर के अहमदाबाद में बैठे मास्टर माइंड द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप में भेज देता था. जिसमें विदेशों से भी जुड़े कुछ लोग शामिल रहते थे.
तृतीय चरण (फर्जी चेक तैयार कर बैंकों में लगाना)
टेक्निकल ग्रुप - जैसे ही डिपॉजिट ग्रुप में व्यक्ति के खाता की जानकारी लेने आते थे. टेक्निकल ग्रुप का काम शुरु होता था. यह ग्रुप व्यक्ति के खाता की जानकारी लेकर एक क्लोन्ड चेक तैयार करता था और व्यक्ति के खाता में लगाता था. जैसे ही बैंक को चेक मिलता था वह राशि छोटी होने की वजह से फौरन व्यक्ति के खाता में उक्त राशि बैंक द्वारा डाल दिया जाता था. अब रकम व्यक्ति के खाता मे आ गया. यह ग्रुप मिली जानकारी के मुताबिक चाईना में बैठकर उक्त काम करता है जिसके लिये ठगी गई रकम का 10% कमीशन लेता है.
चतुर्थ चरण (पुनः कॉल कर खाता धारक को बताना कि हमारी कंपनी ने आपके खाता में पैसा डालकर आपका सिबील सुधार दिया है)
(कॉलिंग ग्रुप) - जैसे ही रकम खाता धारक के खाता में आती थी कॉलिंग ग्रुप फिर एक्टिव होता है और खाता धारक को कॉल कर बोलता है हमने आपका सिबील सुधार दिया है. आपके खाते में सिबील सुधारने के लिये हमने बैंक से बात करके आपके खाते में उदाहरण 100 डॉलर डाल दिये है. कृपया चेक करके बताये। व्यक्ति चेक करने के बाद फिर कॉलिंग गु्रप के कर्मचारियों को बताता था कि मेरे खाता में 100 डॉलर आ गए है. अब कॉलिंग ग्रुप खाता धारक को बोलता है कि हमारी कंपनी ने पैसा डाला है आपका सिबील सुधर गया है. हमारी कंपनी का पैसा वापस कर दीजिये देने का तरीका गिफ्ट व्हाउचर होगा। खाता धारक खुशी से तैयार हो जाता है.
पंचम चरण (विभिन्न गिफ्ट कार्ड जैसे (उदाहरणतः) एप्पल, गुगल, क्राफिन, एमेजान व अन्य को रूपये में बदलना)
*‘‘रिडम ग्रुप‘*‘ - जैसे ही खाता धारक गिफ्ट कार्ड खरीदकर कॉल सेंटर वाले ग्रुप को व्हाट्सएप करता था, सुपरवाईजर का काम पुनः इस डिटेल को ‘‘रिडम ग्रुप‘‘ पर डाल देता है. यह ग्रुप खाता धारक से पूरी जानकारी जैसे कोड, पासवर्ड, कार्ड नंबर, ओटीपी सहित अन्य लेकर विभिन्न वेब साईट के जरिए उक्त कार्ड को नगद में तब्दील कर देते है. मिली जानकारी के मुताबिक यह ग्रुप भी भारत के बड़े राज्यों एवं विदेशों जैसे चाईना में बैठकर कार्य कर रहा है.
अंतिम चरण (हवाला के माध्यम से मालिक तक पैसा पहुंचाना) ‘‘भुगतान ‘‘ - जैसे ही रिडम ग्रुप पैसे प्राप्त कर लेता है। प्राप्त रकम हवाला के माध्यम से भारत में इस गिरोह के अहमदाबाद में बैठे मास्टर माइंड तक पहुंच जाता है। रकम की जानकारी सिर्फ मालिक और रिडम ग्रुप तक रहती है. मालिक द्वारा ओके करने पर सुपरवाईजर द्वारा कॉल सेंटर में कॉल कट कर दिया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत सुभाष नगर स्थित पिथालिया काम्प्लेक्स के द्वितीय तल एवं तृतीय तल में कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कॉल सेंटर संचालित कर लोगों के साथ ठगी किया जा रहा है. उक्त खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को खबर की तस्दीक कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुभाष नगर स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में दबिश दी गई. कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिए टीम को दो भागों में विभाजित कर द्वितीय एवं तृतीय तल पर एक साथ रेड कार्यवाही की गई. रेड के दौरान दोनों तल के कमरों में कई व्यक्तियों को कम्प्यूटर एवं लैपटॉप पर कार्य करते हुए पाया गया.
मौके पर उपस्थित सभी व्यक्तियों को उनके स्थान पर यथावत बैठने के लिए निर्देशित किया गया और हर सिस्टम (कम्प्यूटर/लैपटॉप) की अलग-अलग जांच की गई. जांच के दौरान कई तरह के लोन से संबंधित दस्तावेज, स्क्रिप्ट, तथा फर्जी अरेस्ट वारंट तैयार अवस्था में पाए गए. जिनका उपयोग पीड़ितों को भ्रमित एवं भयभीत करने के लिए किया जा रहा था.
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि गुजरात निवासी अन्य मुख्य मास्टर माइंड संचालकों द्वारा उन्हें नौकरी पर रखकर रायपुर के पिथालिया काम्पलेक्स सहित न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 1 स्थित अंजनी टॉवर के द्वितीय तल में भी अन्य लोगों के जरिए अवैध कॉल सेंटर संचालित कराया जा रहा है.
जिस पर अलग से एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंजनी टॉवर के द्वितीय तल में दबिश दी गई. जहां उक्त तरीका वारदात के आधार पर आरोपियों द्वारा कम्प्यूटर एवं लैपटॉप में कई तरह के लोन से संबंधित दस्तावेज, स्क्रिप्ट, तथा फर्जी अरेस्ट वारंट तैयार कर पीड़ितों को भ्रमित एवं भयभीत किया जा रहा था.
उक्त कॉल सेंटरों के जरिए आरोपीगण इंटरनेट कॉलिंग सिस्टम, हेडसेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर विदेशी (विशेषकर यू.एस. आधारित) नागरिकों से संपर्क करते थे. उन्हें कम ब्याज दर पर आसान लोन उपलब्ध कराने का झूठा प्रलोभन दिया जाता था तथा उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी ली जाती थी.
आरोपियों द्वारा प्राप्त जानकारी का दुरुपयोग कर विभिन्न प्रकार के शुल्क जैसे प्रोसेसिंग फीस, टैक्स, बीमा आदि के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम ली जाती थी. इसके अतिरिक्त, पीड़ितों को ‘‘डिजिटल अरेस्ट‘‘ का भय दिखाकर तथा फर्जी अरेस्ट वारंट जारी कर मानसिक दबाव बनाया जाता था. जिससे वे शीघ्र भुगतान करने के लिए मजबूर हो जाते थे.
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे उक्त गतिविधियों के अवैध होने से भली-भांति परिचित थे. तथापि ज्यादा पैसा कमाने की लालच में संगठित रूप से इस आपराधिक कृत्य में शामिल रहे. उन्हें इस कार्य के एवज में नियमित वेतन के साथ-साथ अलावा प्रोत्साहन (इन्सेंटिव) भी दिया जाता था, जो ठगी गई राशि पर आधारित होता था. आरोपियों द्वारा सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के अंतर्गत कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था.
*दोनों प्रकरणों में कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67 नग मोबाईल फोन, 18 नग लैपटाप, 28 नग कम्प्यूटर सेट और 3 नग वाईफाई एयरटेल राउटर कुल जुमला कीमत 16,53,000/-रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 61(2), 112(2), 316(2), 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, बी.एन.एस एवं 66(सी), 66 (डी) आई.टी. एक्ट* का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

42 आरोपी
01. अनिल कुमार यादव ऊर्फ रोहित यादव पिता सुभाषचंद यादव उम्र 28 वर्ष सा.सी-64, चिराग रो हाउस ईशनपुर मोनी होटल के पास अहमदाबाद गुजरात, हाल पता कंचन का मकान 80 क्लासिक बी/2, 104 शंकर नगर मोवा रोड़ थाना पंडरी रायपुर
02. सौरभ राजपुत पिता कमलेश भाई राजपुत उम्र 30 वर्ष सा. ए-53 सोनू पार्क निगम सोसायटी के अंदर गोडासर वटवा अहमदाबाद गुजरात हाल पता हाल पता कंचन का मकान 80 क्लासिक बी/2,104 शंकर नगर मोवा रोड़ थाना पंडरी रायपुर
03. अभिषेक शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 27 वर्ष सा. सी-390 मोदी पन्न कालोनी मोदी नगर मंदिर के पास थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0 हाल आकृति आईएनए लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर
04. रोहित शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 25 वर्ष सा. ताराचंद की चाली अमराईबाडी थाना अमराईबाडी गांधीनगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता रहेजा रेसीडेंसी जे 103 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर
05. सोनू कुमार भारती पिता जयनंद राम उम्र 25 वर्ष सा. ग्राम मुण्डेरा थाना रसेडा जिला बलिया उ0प्र0 हाल पता लालपुर मुस्कान रेसीडेंसी थाना टिकरापारा रायपुर
06. राहुल प्रजापति पिता रामजनम प्रजापति उम्र 31 वर्ष सा. ए-2 गंगानगर थाना वटोवा जिला अहमदाबाद गुजरात हाल पता फ्लैट नं. 103 ब्लाक जे रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर
07. मयुर खडपे पिता पंकज खडपे उम्र 22 वर्ष सा. चोबीस मारूति नगर एसपी रिंग रोड़ के पास अहमदाबाद जिला अहमदाबाद गुजरात हाल पता आकृति आईएनए लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर
08. नितेश गुरूंग पिता स्व. सुरेश गुरूंग उम्र 20 वर्ष सा. थर्ड मील अपर सिलाग जिला ईस्ट काशीहिल मेघालय हाल पता आकृति आईएनए 42 लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर
09. अजय चौधरी पिता भुनेश्वर चौधरी उम्र 20 वर्ष सा. थर्ड मील अपर सिलाग जिला ईस्ट काशीहिल मेघालय थाना झालुपड़ा हाल पता आकृति आईएनए लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर
10. आदित्य कुमार पिता लालबचन उम्र 28 वर्ष सा. हाउस नं. 11 राजेन्द्र पार्क जिला गुडगांव हरियाणा हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी 42 थाना टिकरापारा रायपुर
11. सागर कायस्थ पिता परेश कुमार कायस्थ उम्र 32 वर्ष सा. चाणक्य पार्क 45 निगम बस स्टैण्ड के पास गोडासर थाना बतवा जिला अहमदाबाद गुजरात हाल पता लालपुर आकृति आईएनए थाना टिकरापारा रायपुर
12. निखिल क्षत्रिय पिता धनबहादुर क्षत्रिय उम्र 23 वर्ष सा. 39 सगुना पार्ट 2 ओडव अहमदाबाद गुजरात हाल 44 आकृति आईएनए लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर
13. चुन्ना पटेल पिता रमेश प्रसाद उम्र 25 वर्ष सा. मानपुर थाना भरतपुर जिला चित्रकुट उ0प्र0 हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी थाना टिकारापारा रायपुर
14. मोहम्मद अल्तमस पिता मुख्तार अहमद उम्र 22 वर्ष सा. 86/1 छोटे राजनिया आवास मउनाथ भंजन थाना कोतवाली मउ जिला मउ उ0प्र0 हाल पता मुस्कान रेसीडेंसी पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर
15. विष्णु कुशवार पिता अर्जुन सिंह कुशवार उम्र 25 वर्ष सा. ए/202 वैदेही रेसीडेंसी सुर्यमप्रिंस के पास थाना रामोद जिला अहमदाबाद गुजरात हाल पता रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर
16. ऋभ राज पिता शिव कुमार शर्मा उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम गोपालपुर थाना नौबतपुर जिला पटना बिहार हाल पता रहेजा रेसीडेंसी अवंति विहार जे103 थाना तेलीबांधा रायपुर
17. दिनेश लालवानी पिता स्व. जगनदास लालवानी उम्र 31 वर्ष सा. आनंद गली ठक्कर बापा नगर थाना कृष्णा नगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता सी/ओ शैलेन्द्र जैन महावीर नगर सुपरस्टेट कालोनी साई मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
18. अनिकेत दुबे पिता ज्ञानेश्वर दुबे उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम बटवा ए-5 हरिओम पार्क सोसायटी थाना बटवा अहमदाबाद गुजरात हाल पता सी/ओ मनीष सिंधी पानी टंकी के पास अमलीडीह गांधी नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
19. काजल आचार्यजी पिता स्व. निपेन्द्र कुमार आचार्यजी उम्र 46 वर्ष सा. आरआर कालोनी रिझालाईव मुखडा सिलांग पुर्तखरीद हिल्स मेघालय हाल पता सी/ओ शैलेन्द्र जैन बजाज कालोनी म.नं. सी 00314 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
20. प्रकाश द्विवेदी पिता विनय कुमार द्विवेदी उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम बनीसाबाडी थाना करछना जिला प्रयागराज उ0प्र0 हाल पता सी/ओ शैलेन्द्र जैन बजाज कालोनी म.नं. सी00314 थाना थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
21. दीप सिंह यादव पिता बसंत सिंह यादव उम्र 35 वर्ष साकिन- बी-67 चौराग सेव हाउस मोती होटल के पास गरूनपुर थाना नारौद जिला अहमदाबाद गुजरात हाल- शैलेन्द्र जैन महावीर नगर सुपर स्टेट कालोनी मकान नंबर सी-13 साईमंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
22. सत्यम तिवारी पिता अशोक कुमार तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन- ग्राम रामपुर सेमराहा थाना करछना जिला प्रयागराज उ.प्र.हाल - शैलेन्द्र जैन बजाज कालोनी म न 00314 थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
23. मोहम्मद गुफरान हुसैन पिता रमहत अली उम्र 23 वर्ष साकिन - ग्राम भैसना पोस्ट कटेहटी
थाना संगीपुर जिला प्रतापगढ उ.प्र.हाल - मनीष सिंधी गांधी नगर पानी टंकी के पास अमलीडीह थाना न्यूराजेन्द्र नगर जिला रायपुर
24. ओम कोढवले पिता तुकाराम कोढवले उम्र 21 वर्ष साकिन - ग्राम सेवते थाना पंढरपुर जिला सोलापुर महाराष्ट्र हाल - मनीष सिंधी गांधी नगर पानी टंकी के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
25. राजेन्द्र सिंह जाला पिता जयेन्द्र सिंह जाला उम्र 35 वर्ष साकिन- ग्राम पोठ दरबार मोहल्ला थाना सुनगर जिला सुनगर गुजरात हाल- मनीष सिंधी गांधी नगर पानी टंकी के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
26. शाह अमन पिता हरेन्द्र कुमार शाह उम्र 21 वर्ष साकिन- मठ अमोना थाना लार जिला देवरिया उ.प्र.हाल - मनीष सिंधी गांधी नगर पानी टंकी के पास अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
27. राज द्विवेदी पिता स्व. रमेश द्विवेदी उम्र 20 वर्ष साकिन- ग्राम बस्तर थाना करछना जिला प्रयागराज उ.प्र. हाल - शैलेन्द्र जैन महावीर नगर सुपर स्टेट कालोनी मकान नंबर सी-13 साईमंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
28. शिवम पांडे पिता दिलीप पांडे उम्र 22वर्ष साकिन- ग्राम निबि थाना करछना जिला प्रयागराज उ.प्र. हाल शैलेन्द्र जैन महावीर नगर सुपर स्टेट कालोनी मकान नंबर सी-13 साईमंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
29. रिषभ यादव पिता विनोद कुमार यादव उम्र 19 वर्ष साकिन- मकान नंबर 301 लोहिया नगर कालोनी पोस्ट आईटीआई इटावा थाना फ्रैंडस कालोनी इटावा जिला इटावा उ.प्र. हाल शैलेन्द्र जैन महावीर नगर सुपर स्टेट कालोनी मकान नंबर सी-13 साईमंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
30. करन परमार पिता कांतीभाई परमार उम्र 22 वर्ष साकिन - ओमशांति गोल्ड फ्लैट थाना नारकेट गुजरात हाल सुरज राजपूत एटी क्लासीस शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
31. अमन पांडे पिता शिवमनी पांडे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम निबीखाई थाना करछना जिला प्रयागराज उ.प्र. हाल - सुरज राजपूत एटी क्लासीस शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
32. रोहित कुमार चंचल पिता स्व. राजकुमार चंचल उम्र 36 वर्ष साकिन- गोदरा सेक्टर 1 म न 52 आगरा थाना जगदीशपुरा जिला आगरा उ.प्र. हाल मनीष सिंधी पानी टंकी के पास गांधी नगर अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
33. देवेश द्विवेदी पिता राम भास्कर द्विवेदी उम्र 23 वर्ष साकिन- ग्राम निबीखाई थाना करछना जिला प्रयागराज उ.प्र. हाल - सूरज राजपूत एटी क्लासीस शंकर नगर म न बी-2/104 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गिरफ्तार आरोपी (थाना न्यू राजेन्द्र नगर के प्रकरण में )
01. गौरव यादव पिता उमेशचन्द्र यादव उम्र 26 साल पता ग्राम 30 गुरुकुल नगर नियर गंगोत्री नगर नारोल थाना नारोल जिला अमहदाबाद गुजरात पि० न० 382405। हाल पता अशोका रतन ब्लाक 17 इसमाईल होम 5प्लोर म. न. 503 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
02. अभिषेक राजपूत पिता राजू राजपूत उम्र 25 साल पता ग्राम बरमाझोर खन्ना महोबा थाना महोबा जिला महोबा उ०प्र०। हाल पता अशोका रतन म० न० 503 ब्लाक नंबर 17 वीआईपी रोड थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
03. अमरेन्द्र राजपूत पिता पुरुषोत्तम सिंग राजपूत उम्र 27 साल पता म०न० एफ 704 स्वास्तिक प्लेटिनम के पास नक्क्षात्र हाईटस नारोल अस्लाली रोड अहमदाबाद गुजरात थाना नारोल जिला अहमदाबाद गुजरात पिन नंबर 380024। वर्तमान पता अशोका रतन एलआईसी रोड विधानसभा के पीछे थाना विधानसभा जिला रायपुर
04. गुरप्रीत सिंग पिता गुरुमुख सिंग उम्र 25 साल पता खब्बे राजपूता, थाना मेहता चौकी जिला अमृतसर पंजाब पिन नंबर 143114। हाल पता वी आई पी रोड करेनसी टावर के सामने खुशी रेसीडेंसी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
05. मनीष पाल उर्फ मोनू पिता जागेश्वर भाई पाल उम्र 25 साल पता ग्राम ददनापुर थाना कमालगंज जिला फरूखाबाद उ.प्र.। हाल पता अशोक रतन म० न० 503 ब्लाक नंबर 17 वीआईपी रोड 5प्लोर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
06. प्रताप सिंग पिता यशपाल सिंग उम्र 26 साल पता ग्राम बोजा, थाना गुमान जिला गुरुदासपुर (गुरदासपुर) पंजाब पिन नंबर 143514। हाल पता हाल पता वीआईपी रोड करेन्सी टावर के सामने खुशी रेसीडेंसी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
07. अजय सिंग राजपूत पिता मनोज सिंग उम्र 23 साल पता ग्राम 44 आत्माराम पाक सोसायटी ईसनपुर थाना ईसनपुर जिला अहमदाबाद गुजरात पिन नंबर 382443। हाल पता वीआईपी रोड करेन्सी टावर के सामने खुशी रेसीडेंसी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
08. राकेश राजभर पिता सदानंद राजभर उम्र 26 साल पता ग्राम सी 1 प्रेरणा नगर नीयर रंगोली नगर नारोल पोर्ट नारोल अहमदाबाद थाना नारोल जिला अहमदाबाद गुजरात पिन नंबर 382405। हाल पता हाल पता वीआईपी रोड करेन्सी टावर के सामने खुशी रेसीडेंसी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
09. उत्तम दुबे पिता बालगोविन्द दुबे उम्र 32 साल पता ग्राम पिपरामेघांव पो. कसेला मरमटिया जिला बस्ती उप्र। हाल अशोक रत्न म. न. 503 ब्लाक नंबर 17 वीआईपी रोड थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB