खेत में मिला शव, जंगली जानवर फंसाने डाला करंट की चपेट में आने से गई गंगाधर की जान, पुलिस ने आरोपी जगत राम को किया गिरफ्तार
Dead body found in the field, Gangadhar died due to electric shock after being put to trap wild animals, police arrested the accused Jagat Ram
गरियाबंद/छुरा : मामला छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरगांव का है जहां कुछ दिन पहले एक खेत में मिले 45 साल क्व गंगाधर के सड़े-गले हालत में लाश मिली थी. शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि जंगली जानवर के लिए विद्युत करंट लगाया था. जिसकी करंट की चपेट में आने से गंगाधर की मौत हो गई. जिसमें आरोपी 60 साल के जगत राम कमार निवासी स्कूल पारा, जरगांव को गिरफ्तार किया है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि खेत में हिरन और अन्य जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली करंट बिछाया गया था. जिसकी चपेट में आकर गंगाधर की मौत हो गई थी.
घटना 27 तारीख की बताई जा रही है. जब गंगाधर करंट की चपेट में आया और मौत के बाद शव कई दिनों तक खेत में पड़ा रहा. जिससे वह सड़-गल गया था. शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी.
पुलिस ने जब आरोपी जगत राम कमार से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं घटना के बाद आरोपी द्वारा विद्युत करंट के लिए बिछाए गए तार को छुपा दिया गया था. आरोपी जगत राम कमार के खिलाफ धारा 105/238 बीएनएस और विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है. ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि खेतों और जंगल किनारे विद्युत करंट बिछाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि ऐसी खतरनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



