दशहरा मेला देखने निकले युवक की कॉलोनी में मेन गेट के सामने मिली लाश, नाजुक हालत में मिला दोस्त, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Dead body of a young man who had gone to see Dussehra fair found in front of the main gate of the colony friend found in critical condition admitted in hospital police engaged in investigation

दशहरा मेला देखने निकले युवक की कॉलोनी में मेन गेट के सामने मिली लाश, नाजुक हालत में मिला दोस्त, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक अंतर्गत ग्राम झिंकाबाहल के बगल में सावित्री नगर कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने युवक की लाश पड़ी हुई मिली. मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात को करीब 9:30 बजे आसपास की बताई जा रही है. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक के होना बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्लाई निवासी सूरज मिर्धा पिता नेत्रानंद मिर्धा उम्र करीब 20 साल और ग्राम गोड़ी के अमन तिग्गा पिता अमित तिग्गा उम्र 15 वर्ष जो की एचएफ डीलक्स गाड़ी नम्बर CG13 M 0535 में 13 अक्टूबर को शाम को अपने घर से दशहरा मेला देखने के लिए निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर अमन के परिजन दोनों युवक को खोजने के लिए घर से निकले.
पतासाजी करते हुए झिंकाबाहल पहुंचे जहां सावित्री नगर गेट के पास दोनों युवक गाड़ी के साथ सड़क किनारे दुर्घटना होकर के पड़े हुए थे. जिसमें सूरज मिर्धा की मौत हो चुकी थी और अमन पूरी तरह से घायल हो गया था. जिसको इलाज के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल तमनार पहुंचाया गया. जहां से युवक की नाजुक हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया. जिसके बाद रात में रायगढ़ हॉस्पिटल से रायपुर रेफर अमन तिग्गा को किया गया.
सुबह जब मोहलाई निवासी सूरज मिर्धा के परिजनों को घटना का जानकारी मिली जिसे तत्काल घटनास्थल सवेरे पहुंच कर थाना को खबर किया. घटना की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी तमनार को हुई. अपने स्टाफ खेमराज पटेल सह स्टाफ को घटनास्थल रवाना किया. घटना की पुष्टि के लिए तुरंत खेमराज पटेल एवं स्टाफ सावित्री नगर गेट के पास घटना की पुष्टि के लिए पहुंचे. एवं परिजनों से जानकारी लेकर मर्ग कायम किया.
पुलिस के द्वारा जिंदल प्रबंधन को इसकी खबर दी गई जिसे तत्काल जिंदल प्रबंधन घटनास्थल पर पहुंचकर के मृतक के परिजनों को मदद के लिए कंपनी की तरफ से ₹ 1लाख और शासन की तरफ से 25000 रुपए सहायता रति देने की घोषणा की आगे घटना की छानबीन तमनार पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb