समय पर नहीं पहुंचे कार्यालय, गरियाबंद कलेक्टर ने थमाया नोटिस, स्कूल से 5 शिक्षक नदारद, डीईओ ने वेतन काटने व नोटिस जारी करने दिया निर्देश
Did not reach office on time, Gariaband Collector served notice, 5 teachers missing from school, DEO gave instructions to deduct salary and issue notice
गरियाबंद : जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान 5 कर्मचारी गैरहाजिर मिले. जिसमे संस्था के प्रभारी प्राचार्य आलोक राव वाघे, देवानंद नेताम सहा. ग्रेड- 02, पुष्पा यादव सहा. ग्रेड- 03, तुफान सिंह मण्डावी सहा. ग्रेड- 03 और पुरुषोत्तम नेताम भृत्य शामिल है. ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर उक्त कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पेश करने निर्देशित किया गया है.
इसी तरह निरीक्षण के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर में समय पूर्व दोपहर 3.30 बजे को संस्था में ताला बंद पाया गया. संस्था में प्राचार्य सहित अन्य सभी कर्मचारी गैरहाजिर पाये गए. शाला के बाहर खेलते हुए पाये गये बच्चों से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व शाला बंद होने के बारे में पूछने पर, बच्चों के द्वारा उक्त दोनो संस्थाओं के प्राचार्य ज्यादातर शाला से गैरहाजिर रहने, शाला समय से पहले ही' चले जाने व शाला में अध्ययन अध्यापन पर रुचि नही लिये जाने संबंधी बात बताई गई.
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व विद्यालय में ताला बंद पाए जाने और छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर कमजोर पाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल में पदस्थ सभी कर्मचारियों को दो दिन के भीतर जिला कार्यालय में खुद हाजिर होकर स्पष्टीकरण पेश करने के लिए निर्देशित किया गया है.
निरीक्षण के दौरान शास.क.उ.मा.वि. अमलीपदर एवं शास.बा.उ.मा.वि. अमलीपदर विकासखण्ड मैनपुर के प्राचार्याे के खिलाफ संस्था से गैरहाजिर रहना और समय से पहले संस्था में ताला बंद कर चले जाने को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता मानते हुए अन्य जरुरी कठोर प्रशासनिक कार्यवाही करने के लिए प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नया रायपुर को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारी-कर्मचारियों को थमाया नोटिस
गरियाबंद : गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के कई विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय का निरीक्षण किया.
उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली. निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई.
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय, सहायक संचालक महेश पैकरा, रमेश निषाद, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश देवरे, एसडीओ नवीन चन्द्राकर, पीएमजीएसवाय कार्यालय के उप अभियंता इंद्रजीत कंवर, सहायक अभियंता विनय भिरवानी, सहायक ग्रेड-03 तोषण कुमार, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सुमीत कुमार यादव, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रहास साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया.
इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में लोकार्पण शिलान्यास के शिलालेख को निर्धारित कार्य स्थल पर चस्पा नहीं करने तथा शिलालेखों को कार्यालय में अनावश्यक रखने एवं कार्यालय पर मशीनों को व्यवस्थित रही करने पर एसडीएओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. साथ ही इन कार्यालयों में फाईलों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई होने के बाद फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



