जनपद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर मद्राया ख़तरा, 25 में 19 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, फंड आवंटन में भेदभाव करने और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप

Position of Janpad Vice-President under threat; 19 out of 25 members move a no-confidence motion, citing serious allegations regarding discriminatory fund allocation and conduct.

जनपद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर मद्राया ख़तरा, 25 में 19 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, फंड आवंटन में भेदभाव करने और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप

महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में राजनीतिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ 25 में से 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. गुरुवार को सभी सदस्यों ने एसडीएम आस्था बोकरकर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा. सदस्यों की नाराजगी की मुख्य वजह उपाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार, वित्त आयोग की राशि के आवंटन में भेदभाव और जनपद कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप हैं. हालांकि अविश्वास प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर स्थिति साफ होगी.
फंड वितरण और जनपद के काम में हस्तक्षेप का आरोप
सदस्यों का आरोप है कि 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन में भेदभाव किया गया. उनका कहना है कि राशि सभी सदस्यों के बीच समान रूप से बांटी जानी थी. लेकिन उपाध्यक्ष के करीबी और परिचित सदस्यों को ज्यादा राशि मिली. जबकि अन्य सदस्यों को कम आवंटन किया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष पर जनपद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और बैठकों में सदस्यों के साथ अभद्रता करने के आरोप भी लगाए गए हैं.
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एक पक्ष से, फिर भी खुलकर विवाद
जनपद की मौजूदा राजनीतिक स्थिति भी इस विवाद को दिलचस्प बना रही है. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक ही पक्ष से हैं. जबकि आठ सभापति विपक्षी खेमे से हैं. दोनों पक्षों के बीच अधिकारों और तालमेल की कमी को लेकर खींचतान पहले से चर्चा में रही है. अब अविश्वास प्रस्ताव आने से यह विवाद खुलकर सामने आ गया है.
नियमों के तहत होगी आगे की कार्रवाई
अविश्वास प्रस्ताव सौंपने के दौरान जनपद सदस्य सुधा योगेश्वर चंद्राकर, दसरी ध्रुव, नीता तुलाराम साहू, पुष्पा रूपलाल ध्रुव, महेंद्र साहू, संतोष साहू, प्रियंका लवेश, योगेश्वरी राजेश साहू, अंजली जगन्नाथ खेरवार, अश्वनी दीवान और सृष्टि ध्रुव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. 19 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव मिला है. अब इसमें नियमानुसार जांच के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी यह महासमुंद जनपद के राजनीति में चर्चा का विषय है.
उपाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने सदस्यों की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि सभी सदस्यों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को एक परिवार की तरह रखा जाता है. उन्होंने अभद्र व्यवहार और भेदभाव के आरोपों को खारिज किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb