इंटर कास्ट मैरिज के बाद सामाजिक बहिष्कार के डर से विवाद, बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी परवल राम गिरफ्तार
Dispute arises over fear of social ostracization following an inter-caste marriage; son beats elderly father to death—accused Parwal Ram arrested.
सरगुजा : अंतरजातीय विवाह और उसकी वजह से पैदा हुआ सामाजिक बहिष्कार का डर एक बुजुर्ग पिता की मौत की वजह बन गया. छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बेटे ने अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की है. मृतक पिता की पहचान मनिनाथ मझवार के रूप में की गई है. आरोपी बेटे का नाम परवल राम उम्र 50 साल है, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला सरगुजा के उदयपुर थाना इलाके के पुटा गांव का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे ने कुछ समय पहले एक दूसरी लड़की से शादी कर लिया था और उसको अपने साथ घर में रहने के लिए ले आया था. इससे बुजुर्ग पिता मनीनाथ मझवार उम्र 70 साल को ये डर हो गया था कि समाज उनका बहिष्कार करके हुक्का-पानी बंद कर देगा. इसी बात को लेकर पिता और बेटे में हमेशा विवाद होता रहता था.
बुजुर्ग की पत्नी घर पर नहीं थीं
शुक्रवार शाम को भी पिता और बेटे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद पिता द्वारा गाली-गलौज की गई. इससे गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने पिता को बेरहमी से घूंसे मारे. अंदरूनी गंभीर चोटें आने की वजह से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिस समय ये वारदात हुई, उस समय बुजुर्ग की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो किसी काम से बाहर गई हुईं थीं.
देर शाम को जब बुगुर्ग की पत्नी घर वापस लौटीं तो उन्होंने आंगन में अपने पति मनिनाथ का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर गांववाले इकठ्ठा हुए. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अपनी पत्नी को लेकर गांव से फरार हो गया था. पुटा के सरपंच नंदाराम ने रात को 9 बजे पुलिस को घटना की खबर दी.
आरोपी ने कुबूला अपना जुर्म
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने हत्या के बाद फरार बेटे को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और आरोपी को सूरजपुर के जयनगर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उसको कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



