जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले स्कूल से नदारद, 12 को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

District Education Officer conducts surprise inspection, several teachers found absent from school, shows cause notices issued to 12, disciplinary action underway

जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले स्कूल से नदारद, 12 को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शनिवार को बीईओ राजेंद्र टंडन के साथ औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक व लिपिक गैरहाजिर पाए गए. वहीं उपस्थित शिक्षक भी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह नजर आए. इस पर नाराजगी जताते हुए डीईओ ने 2 प्राचार्य, 7 व्याख्याता और 3 लिपिक सहित कुल 12 लोगों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं.
निरीक्षण की शुरुआत विकासखण्ड बलौदाबाजार के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खटियापाटी से की गई. सुबह 9 बजे तक विद्यालय में सिर्फ 4 व्याख्याता मौजूद थे. जबकि 3 व्याख्याता और 1 सहायक ग्रेड-2 गैरहाजिर मिले. इनमें व्याख्याता एलबी शकुंतला ध्रुव, रविकुमार साहू, गजेन्द्र प्रसाद ध्रुव और सहायक ग्रेड-2 मनीषा विश्वास शामिल हैं. वहीं निरीक्षण के समय दूसरा पीरियड चल रहा था. लेकिन छात्र-छात्राएं बाहर घूमते पाए गए और सभी शिक्षक कार्यालय में बैठे नजर आए. इस लापरवाही पर प्राचार्य हेमराम ध्रुव, व्याख्याता एलबी भुनेश्वर प्रसाद पटेल, छत्रपाल सिंह वर्मा, दामिनी बेहरा और विजयलक्ष्मी पटेल को नोटिस जारी किया गया.
इसके बाद टीम ने शासकीय हाईस्कूल सुढ़ेला का निरीक्षण किया. यहां प्रभारी प्राचार्य संतरु सिंह पैकरा बिना पूर्व सूचना के पिछले 6 दिनों से गैरहाजिर पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि इस महीने में वे सिर्फ 3 दिन ही स्कूल पहुंचे. बाकी दिनों में कभी अवकाश तो कभी अन्य कारण बताकर गैरहाजिर रहे. इसके अलावा सहायक ग्रेड-2 रजनी शर्मा और सहायक ग्रेड-3 दुर्गा देवी ध्रुव भी पिछले दो दिनों से गैरहाजिर रहीं.
जिला शिक्षा अधिकारी ने सुढ़ेला के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कक्ष और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और रसोइयों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिया. डीईओ ने साफ किया कि लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों और लिपिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t