शराबी युवकों ने मचाया आतंक, अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ाया, नेशनल हाईवे में अचानक एस्प्रेसो में लगी आग, जलकर खाक

Drunken youths created terror, blew up the security guard opening the gate of the apartment with a car, an espresso suddenly caught fire on the national highway, burnt to ashes

शराबी युवकों ने मचाया आतंक, अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ाया, नेशनल हाईवे में अचानक एस्प्रेसो में लगी आग, जलकर खाक

शराबी युवकों ने मचाया आतंक, अपार्टमेंट में गेट खोल रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार से उड़ाया

भिलाई : भिलाई के स्मृति नगर स्थित ग्रीन वैली अपार्टमेंट में चार शराबी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दहशत फैला दी. कार में सवार इन युवकों ने अपार्टमेंट का गेट खोल रहे गार्ड को टक्कर मार दी. जिससे वह 10 फीट तक उछलकर दूर गिरा.
गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई है और वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. हादसे के बाद स्मृति नगर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नेशनल हाईवे में अचानक एस्प्रेसो में लगी आग, जलकर खाक

बिलासपुर : चलती कार में अचानक आग लगने से नेशनल हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई. कार चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. यह हादसा बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हाईकोर्ट के पास हुआ. चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे मारुति शोरूम से सर्विस कराकर निकली एस्प्रेसो कार में थोड़ी दूर चलते ही अचानक आग लग गई. कार में मौजूद चालक ने फौरन सतर्कता दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
कार से उठते धुएं और आग की लपटों के बीच स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई.
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।.फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI