ड्यूटी पर जाने घर से निकले डिप्टी रेंजर मालवाहक की ठोकर से घायल, इलाज के दौरान मौत, विभाग में शोक की लहर, पिकअप चालक से पूछताछ जारी
Deputy Ranger who left home to go on duty was injured after being hit by a truck, died during treatment, wave of mourning in the department, interrogation of the pickup driver continues
खैरागढ़ : ड्यूटी पर जाने घर से निकले डिप्टी रेंजर की मालवाहक की ठोकर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना मंगलवार सुबह गातापार थाना क्षेत्र के साल्हेवारा बांध के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे वनविभाग में डिप्टी रेंजर सुनील सिंह चंदेल उम्र 58 साल रोजाना की तरह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो से ड्यूटी करने खैरागढ़ से गातापार जंगल की तरफ निकले थे. पाड़ादाह के आगे साल्हेवारा बांध के पास तेज रप्तार मालवाहक पिकअप ने गाय को बचाने के प्रयास में उन्हे ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मोटर साइकिल सवार डिप्टी रेंजर सिंह मौके पर गिर पडे़ और गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
आने-जाने वालों ने आनन-फानन में उन्हे खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. गंभीर चोंट के चलते उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. भिलाई के नेहरु नगर स्थित पलस हास्पिटल में इलाज के दौरान सुनील सिंह की मौत हो गई.
शाम को पांच बजे उनके निवास स्थान गंजीपारा लाया गया. जहां परिवार जनों ने रिति-रिवाज के मुताबिक भारी गमगीन माहौल में अंतिम बिदाई दी और उनकी अंतिम यात्रा निकाली. जो राजपरिवार के लालपुर स्थित मुक्तिधाम में उनके इकलौते पुत्र प्रथम सिंह चंदेल (बाबा) ने मुखाग्नि दी.। वे अपने पिछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. अंतिम यात्रा में राजपरिवार के सदस्यों, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित ईष्ट मित्र गण मौजूद थे.
मृतक सुनील सिंह वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत थे और अपने कर्तव्यों को लेकर हमेशा जिम्मेदार माने जाते थे. उनके असमय निधन से विभाग में शोक की लहर है. घटना की खबर मिलते ही गातापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है और पिकअप चालक से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



