तेज बारिश की वजह से पुलिया में बह गया काम में लगा मजदूर, 40 घंटे बाद मिली लाश, रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हुआ हादसा

Due to heavy rain, a worker was swept away in a culvert, his body was found after 40 hours, the accident happened while laying the railway line

तेज बारिश की वजह से पुलिया में बह गया काम में लगा मजदूर, 40 घंटे बाद मिली लाश, रेलवे लाइन बिछाने के दौरान हुआ हादसा

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव में तेज बारिश की वजह से पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर तेज बहाव में बह गया था. वह गेवरा-डोंगरगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने के काम में लगा था. घटना के 40 घंटे बाद उदय कुमार सिंह की लाश कुछ दूरी पर नाले में SDRF और पुलिस टीम ने बरामद की.
झारखंड के पलामू जिले निवासी उदय कुमार सिंह पिता राजकुमार सिंह कोरबा में गेवरा से डोंगरगढ़ के बीच बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन के काम में लगा हुआ था. गुरुवार दोपहर कोरबी गांव में पुलिया निर्माण स्थल के नीचे काम करने के दौरान तेज बारिश होने लगी और वह तेज बहाव में आकर नाले में बह गया. शव को शिनाख्त उसके साथी मजदूरों ने की. कटघोरा थाना कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आगे कि जांच में जुट गई है.
कोरबा जिले में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. कटघोरा समेत पूरे क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB