विधि-विधान और पूजा-पाठ के निर्धारित समय से पहले रावण के पुतले का दहन, वानर सेना के साथ राम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाना, FIR दर्ज

Effigy of Ravana burnt ahead of the scheduled time for rituals and worship; Ram, Lakshmana, and Hanuman—accompanied by the 'Vanar Sena' (monkey army)—arrived at the police station, and an FIR was registered.

विधि-विधान और पूजा-पाठ के निर्धारित समय से पहले रावण के पुतले का दहन, वानर सेना के साथ राम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाना, FIR दर्ज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दशहरा के त्योहार के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां राम, लक्ष्मण और हनुमान का रूप धारण किए लोग शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गए. सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है.
पूरा मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रावण दहन समिति के सदस्यों ने अपने ही पूर्व सदस्य मनीष राव चौहान उर्फ अंकित सहित अन्य लोगों पर तय समय से पहले रावण दहन करने का आरोप लगाया है. पुलिस के पास दी गई शिकायत के मुताबिक दशहरा के दिन बिना विधि-विधान और पूजा-पाठ के निर्धारित समय से पहले ही रावण के पुतले का दहन कर दिया गया. इसी घटना को लेकर इनके बीच विवाद की खबर है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
बिलासपुर में रावण दहन समिति ने इस पूरे घटनाक्रम को धार्मिक भावनाओं और धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष राव चौहान उर्फ अंकित सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 196, 299, 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb