हाथियों का तांडव, महुआ बीनने गई 14 वर्षीय किशोरी को लोनर हाथी ने कुचला, युवक ने भागकर बचाई अपनी जान, इलाके में दहशत का माहौल, सुरक्षा की मांग
Elephant rampage: A 14-year-old girl was trampled by a lone elephant while collecting mahua flowers. A young man escaped with his life, creating panic in the area and demands for security.
बलरामपुर : रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के चिनिया गांव में महुआ चुनने गई 14 वर्षीय किशोरी की मौत हाथी के हमले में हो गई. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मृतक युवती के शव का रामानुजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. पीएम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया. जिस इलाके में हाथी ने युवती को कुचला उस इलाके में अभी भी हाथी मौजूद है. सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग की टीम ने गांव वालों को मुनादी के जरिए उस इलाके में जाने से रोक लगाई है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवती जंगल में महुआ बीनने के लिए गई थी.
हाथी के हमले में युवती की मौत
जिस वक्त हाथी ने युवती पर हमला बोला उस वक्त युवती के साथ एक ग्रामीण भी मौजूद था. ग्रामीण ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवती का नाम पिंकी कुमार उम्र 17 साल थी. मृतक युवती झारखंड के बरदरी गांव की रहने वाली थी और बलरामपुर अपने बहन की ससुराल में रहती थी. युवती की मौत के बाद से इलाके में दहशता का माहौल है.
22 हाथियों का दल इलाके में मौजूद
रामानुजगंज रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि आज शनिवार सुबह चिनिया बीट महावीरगंज सर्किल में एक हाथी के हमले में किशोरी की मौत की घटना हुई है, उसके बाद हमने शव को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर पीएम कराया है. बीते 31 मार्च से ही 22 हाथियों का दल महावीरगंज क्षेत्र में विचरण कर रहा था. वन विभाग के द्वारा मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा था कि महुआ चुनने के लिए जंगल के अंदर न जाएं उसके चलते यह घटना घटित हुई है.
परिजनों को दी गई सहायता राशि
रेंजर ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि मृतिका किशोरी के परिजनों को वन विभाग के द्वारा तत्कालिक रूप से 25 हजार की सहायता राशि दी गई है. अब आगे की प्रक्रिया में प्रकरण दर्ज कर जनहानि की शेष राशि भी जल्द प्रदान कराई जाएगी.
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज सर्किल में करीब 2 दर्जन हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वन विभाग के द्वारा हाथी प्रभावित गांव चिनिया महावीरगंज छतवा में लगातार मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने और अपने घर पर रहने की अपील कर रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग तेज
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगल क्षेत्रों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



