रिश्ता हुआ शर्मसार: बच्चों को मारने की धमकी देकर बहू से दुष्कर्म, विरोध किया तो तोड़ दिया दांत, रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार
Family bond disgraced: Daughter-in-law raped after threats to kill her children; her tooth was broken when she resisted. Father-in-law arrested for rape and criminal intimidation.
सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में आरोपी ससुर को महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराया कि उसका ससुर बिहारी लाल सूर्यवंशी लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट करता था.
पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया और संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा. लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराद्वार पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी को शिकायत दर्ज होने के करीब 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. और मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



