भाटापारा में रिश्ता हुआ शर्मसार : नाबालिग लड़की की मां ने भाटापारा ग्रामीण थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट,17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
Family bond shamed in Bhatapara: Mother of a minor girl lodges a complaint at the Bhatapara Rural Police Station; father arrested on charges of raping his 17-year-old daughter.
बलौदाबाजार-भाटापारा : भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और प्रताड़ना के गंभीर मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी पर नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकाने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने भाटापारा ग्रामीण थाने में दर्ज कराई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शिवकुमार यादव अपनी नाबालिग बेटी के साथ डरा-धमकाकर और मारपीट कर गलत काम करता था. विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करता था.
पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 478/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में धारा 64(2)(च)(ड), 74, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस, धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 75 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया और घटनास्थल का मुआयना कर जरुरी सबूत जुटाए. पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया.पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना के बारे में जानकारी ली गई.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. जांच में पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार यादव उम्र 36 वर्ष, निवासी भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



