शादी के लिए नहीं माने परिजन, प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर कर ली आत्महत्या, रात में लिया बड़ा फैसला, सुबह मिली दो लाश, डबल सुसाइड से गांव में पसरा मातम

Family refused to allow marriage, lovers committed suicide by consuming poison, taking a drastic decision at night, two bodies found in the morning, double suicide spreads mourning in the village.

शादी के लिए नहीं माने परिजन, प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर कर ली आत्महत्या, रात में लिया बड़ा फैसला, सुबह मिली दो लाश, डबल सुसाइड से गांव में पसरा मातम

कांकेर/पखांजूर : कांकेर जिले से खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है. यहां छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसी वजह से दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया. युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला 25 साल और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे उम्र 21 साल के रुप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे. जिसकी वजह से परिवार और गांव वाले इस रिश्ते और शादी के पक्ष में नहीं थे. इसी बात से आहत होकर दोनों ने जहर पीकर अपनी जिंदगी को ही खत्म कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB