छत्तीसगढ़ के बॉयज हॉस्टल में फिर फायरिंग, एयर गन से चली गोली, गोलियों की गूंज से इलाके सनसनी फैली, मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस

Firing again in Boys Hostel of Chhattisgarh, firing from air gun, echo of bullets spread sensation in the area, police reached the spot and started investigation.

छत्तीसगढ़ के बॉयज हॉस्टल में फिर फायरिंग, एयर गन से चली गोली, गोलियों की गूंज से इलाके सनसनी फैली, मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के सरस्वती नगर थाना इलाके के एक बॉयज हॉस्टल में एयरगन से गोली चली है. गोलियों की गूंज से इलाके सनसनी फैली गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची. यह मामला सरस्वती नगर थाना के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्राकर नाम के एक युवक के पीठ में चोट लगी है. मगर अभी ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि गोली चली है तो कौन से गन से चली है या फिर हथियार क्या था. जिससे पीड़ित को चोट लगी.
इधर चश्मदीदों ने बताया है कि सैनिक स्कूल नवोदय के बड़े टीचरों ने युवकों को समझाया लेकिन युवकों ने पार्टी करते रहे इसी बीच किसी के द्वारा विवाद के दौरान एयरगन से गोली चला दी. पुलिस मामलें में सही जांच कर रही है।
इसी कड़ी में थाना सरस्वती नगर क्षेत्र स्थित सैनिक स्कूल के बॉयज हॉस्टल में भी संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक जब एक युवक ने एक युवती को हॉस्टल में प्रवेश करते देखा और आपत्ति जताई. तो उस पर एयर गन से हमला कर भूपेश चंद्राकर को घायल कर दिया. इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है और आरोपी नंदकिशोर को भी गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिक जांच में यह मामला अनैतिक गतिविधियों से जुड़ा मालुम हो रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत इकठ्ठा किए हैं और शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
शहर में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह स्थानीय हो या विदेशी, अगर अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है. तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शैक्षणिक संस्थानों एवं शहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर थाना इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी की पार्षद पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकाली गई थी. इसी दौरान एयरगन से फायरिंग की गई. वहीं एयरगन फायर में भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा जाकर लगा है. जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया.
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर हिरासत में ले लिया है. घटना में घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है.