पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाप-बेटे की मौत, रायगढ़ और बलौदाबाजार में सड़क हुआ दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की गई जान

Pickup hits bike hard, father and son die in accident, tragic road accident in Raigarh and Balodabazar, 2 people lost their lives

पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाप-बेटे की मौत, रायगढ़ और बलौदाबाजार में सड़क हुआ दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की गई जान

पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाप-बेटे की मौत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हादसा हो गया. पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई. यह हादसा वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोल्हूआ गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के कोल्हूआ गांव में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में कोल्हुआ निवासी बेटे रामविचार उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके पिता विजय उम्र 45 साल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ड्राइवर राजबली सामने के शीशे को तोड़ते हुए बाहर गिर गया. जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
खबर मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल पिकअप चालक को पुलिस ने इलाज के लिए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दर्दनाक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. बलौदाबाजार में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भाटापारा- निपनिया मार्ग में तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम कडार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा-निपनिया मार्ग पर एक हाइवा तेजी से आ रही थी. इस दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करना शुरु कर दिया है. ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि रफ्तार पर लगाम लगाई जाए. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

रायगढ़ : दूसरा बड़ा हादसा रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लैक स्पॉट काशीराम चौक पर हुआ है. यहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. दुर्घटना में एक की मौत हो गई. वहीं एक घायल हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक  हादसे में 15 साल के गोकुल खड़िया की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.दोनॉ युवक ग्राम जकेला के निवासी बताए जा रहे हैं
हादसे की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. और बड़ी तादाद में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए.
ग़ुस्साये लोगों ने मौके पर सड़क जाम कर दिया. कुछ लोग गाड़ी पर पथराव करने लगे. पुलिस के रोकने पर भीड़ और भड़क गई. मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने वाहन के चक्के में दबे मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाले में मिला युवक का शव

वहीं जशपुर जिले में पुल के नीचे एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, लाश लगभग दो-तीन दिन पुरानी है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.