पूर्व विधायक शैलेष पांडे को मिली धमकी, बोला- मंजू पांडेय को समझा देना 20 लाख दे दे, वरना बेटी को उठा ले जाऊंगा
Former MLA Shailesh Pandey received threat, said- convince Manju Pandey to give 20 lakhs, otherwise I will take away my daughter
बिलासपुर : बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पूर्व विधायक को उनके फोन पर धमकी भरा कॉल मिला है. बताया जा रहा है कि कॉल उनकी पत्नी के नंबर पर आया. जिसमें 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई. इस घटना के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 जून 2025 दोपहर करीब 11:40 बजे पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को धमकी भरा कॉल आया है. हैरानी की बात ये है कि ये कॉल उनके फोन में नहीं बल्कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर 94255 64330 पर आया है.
अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को “बच्चु, बिहार से” बताते हुए कहा कि “मंजू पांडेय को समझा देना कि वह मुझे 20 लाख रुपये दे दे. वरना उसकी बेटी जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है. उसे मैं अगवा कर लूंगा. इसके बाद उसने अश्लील गालियां दीं और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया.
अब पूर्व विधायक के घर में हडकंप मच गया है. धमकी के बाद पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने इसकी शिकायत सकरी थाने में में दे दी है. पुलिस ने शैलेष पांडे की शिकायत पर आरोपी मोबाइल धारक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है. और कॉल ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
इस मामले को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय से रकम मांगने और उसकी बेटी को उठाने की बात आरोपी में उनसे क्यों की..आपको बता दें कि शैलेश पांडेय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है. वे बिलासपुर के पूर्व विधायक हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



