राजिम में अनियंत्रित होकर 150 फीट दूर खेत में जा गिरी टेका जा रही तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो, एक गंभीर, मची चीख-पुकार कार के उड़े परखच्चे

In Rajim, a speeding Maruti Celerio went out of control and landed in a field 150 feet away; the car was left completely mangled, and one person sustained serious injuries, sparking cries of distress.

राजिम में अनियंत्रित होकर 150 फीट दूर खेत में जा गिरी टेका जा रही तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो, एक गंभीर, मची चीख-पुकार कार के उड़े परखच्चे

गरियाबंद/राजिम : राजिम इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार मारुति सुजुकी सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट दूर खेत में जा गिरी. हादसे की भयावहता इतनी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. यह मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोहिणा-कपसीडीह-टेका मार्ग पर रात के दौरान सेलेरियो कार अनियंत्रित हो गई. कार सड़क से नीचे उतरकर करीब 150 फीट दूर एक खेत को पार करते हुए दूसरे खेत में जा गिरी हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में दो लोग सवार थे. जो बाहर घूमने के बाद अपने घर टेका लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पूर्व में सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच रह चुके हैं.
एक की हालत नाजुक, राजिम में कराया गया भर्ती
हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर डायल 112 को दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb