नहर में मिली पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, इधर जंगल में मिला महिला का शव, शारीर में धारदार हथियार के घाव
Former Sarpanch's son's body found in canal, injury marks on head, murder suspected, meanwhile woman's body found in jungle, sharp weapon wounds on body
नहर में मिली पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
जांजगीर-चांपा-नैला : नैला के सिवनी गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क किनारे नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की खबर पर पुलिस पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला नैला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रुप में हुई है. वह अपने घर से हरेली पर्व के दिन निकला था. लेकिन वापस घर नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह उसकी लाश सड़क किनारे नहर में मिली. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
अर्जुन की लाश मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जंगल में मिला महिला का शव, शारीर में धारदार हथियार के घाव
गौरेला-पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवची में बुधवार सुबह एक महिला का शव जंगल की झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान अनुसुइया यादव के रुप में हुई है. जो रोज की तरह पुटु बीनने जंगल गई थीं. लेकिन वापस नहीं लौटीं।
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति बालम यादव ने काठी पथरा गहिरा नाला के पास झाड़ियों में महिला की लाश देखी और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. मृतका के बेटे सतना प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी मां के रुप में की.
शव के सिर और पीठ पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं. जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और न ही हत्यारे का कोई सुराग मिला है. इस जघन्य वारदात से ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



